दोषियों को फांसी तक पहुंचाएंगे..सूर्या की हत्या पर डिप्टी CM भड़के, क्या कह

0
दोषियों को फांसी तक पहुंचाएंगे..सूर्या की हत्या पर डिप्टी CM भड़के, क्या कह


Last Updated:

Ghaziabad Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने स्पष्ट कहा है कि आरोपी को फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे. उन्होंने कहा कि यह हत्या दर्शाती है कि कितना द्वेष इन लोगन के मन में भरा है. इसी जहर को उन्होंने हत्या के रूप में पेश किया है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड पर दी प्रतिक्रिया

लखनऊ. आरोपी कोई भी हो छोड़ेंगे नहीं. फांसी के फंदे तक पहुंचाएंगे. कहीं भी छिपा हो खोज निकालेंगे. गाजियाबाद में हिंदू लड़के सूर्या चौहान की हत्या पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दो टूक शब्दों में परिवार के लिए न्याय की बात कही. सूर्या की हत्या बकरीद के दिन असद नाम के युवक ने की थी.  जिसके बाद से गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में भारी तनाव है. परिवार आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहा है,इस बीच सरकार की तरफ से यह बड़ा बयान सामने आया है.

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कानून व्यवस्था को लेकर काफी गंभीर है. यह घटना विचलित करने वाली है. लेकिन पुलिस किसी भी आरोपी को छौड़ेगी नहीं. जिन लोगों ने ऐसा अपराध किया है, उनके खिलाफ कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि सूर्या की हत्या के बाद से ही परिवार के साथ हिंदूवादी संघठन एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग कर रहे हैं. हालांकि, इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन मुख्य आरोपी असद और उसका परिवार फरार है. परिवार ने असद के एनकाउंटर तक सूर्या के अंतिम संस्कार ना करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार मान गया.

कितना द्वेष भरा है?

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एक घर के चिराग को बुझा दिया गया. 17 साल की उम्र में किसी की इस प्रकार से निर्ममता से हत्या करना, यह दिखाता है कि मन में कितना द्वेष भरा है. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से जो मन में जहर भरा हुआ है, उसे उन्होंने हत्या के रूप में निकला है. इसके लिए जो दोषी होंगे, उनके खिलाफ करवाई की जाएगी, सरकार आरोपियों को छोड़ेगी नहीं.

क्या है पूरा मामला?

डीसीपी धवल जायसवाल जायसवाल के मुताबिक, आठ महीने पहले सूर्या और असद के बीच मोटर साइकिल को लेकर बवाल हुआ था. उन्होंने कहा कि यह हत्या प्रे पालनद नहीं थी. जबकि परिवार का कहना है कि बकरीद के दिन असद ने सूर्या को फ़ोन कर बुलाया. यह भी आरोपही कि असद ने उससे पूछा की कभी बकरे को हलाल होते देखा है? नहीं, कहने पर असद ने सूर्या के पेट में चाकुओं से वार कर दिया. गम्भौर हालत में परिजनों ने उसे फोर्टिस अस्पताल में एडमिट कराया. जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. इस मामले में हिंदू संगठन भी आक्रोशित हैं और कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *