ध्यान दीजिए! दमघोंटू हुई ग्रेटर नोएडा की हवा! देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बना, AQI 201 पार
Last Updated:
Air Pollution Greater Noida: ग्रेटर नोएडा की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 201 दर्ज होने के साथ ही यह देश का तीसरा सबसे प्रदूषित शहर बन गया है.
इन पर वाहनों के गुजरते ही भारी मात्रा में धूल उड़ती है, जिससे वायुमंडल में PM 10 और PM 2.5 जैसे खतरनाक कणों की मात्रा बढ़ गई है. यह प्रदूषण स्तर ‘खराब’ श्रेणी में आता है, जो बुजुर्गों, बच्चों और अस्थमा जैसे रोगियों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है.
1. अजमेर (राजस्थान): AQI 289
2. विशाखापत्तनम: AQI 277
3. ग्रेटर नोएडा: AQI 201
गर्मी और उमस ने बढ़ाई मुश्किल
सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम तापमान 26.9°C दर्ज किया गया. 96% आर्द्रता के कारण भारी उमस रही, जिससे प्रदूषित हवा और ज्यादा घातक हो गई है.
विशेषज्ञ की चेतावनी
पर्यावरण विशेषज्ञ विक्रांत तोंगड़ का कहना है, ‘ग्रेटर नोएडा में एयर क्वालिटी पहले से ही सालभर खराब रहती है। वर्तमान AQI 200 से ऊपर है, जबकि WHO के मानकों के अनुसार यह 0 से 50 के बीच होना चाहिए. यह स्थिति विशेष रूप से ठंड के मौसम में और गंभीर हो जाती है.’ उन्होंने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाने, वाहनों का दबाव कम करने और अवैध IMC प्लांट्स पर कार्रवाई करने की जरूरत है.
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा…और पढ़ें
राहुल गोयल सीनियर पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. साल 2011 में पत्रकारिता का सफर शुरू किया. नवभारत टाइम्स, वॉयस ऑफ लखनऊ, दैनिक भास्कर, पत्रिका जैसे संस्थानों में काम करने का अनुभव. सा… और पढ़ें