नागराज ने मारी ऐसी कुंडली गुल हुई बिजली, मैनपुरी में कोबरा ने खूब तड़पाया

0
नागराज ने मारी ऐसी कुंडली गुल हुई बिजली, मैनपुरी में कोबरा ने खूब तड़पाया


Last Updated:

Mainpuri Latest News: बिजलीघर की मशीन में चार फीट लंबा कोबरा सांप जा घुसा. सांप के मशीन के अंदर पहुंचते ही फॉल्ट हो गया और कई घरों की बिजली गुल हो गई. मशीन खोलते ही कर्मचारी भी घबरा गए. बाद में सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया, जिसने कोबरा को बाहर निकाला.

Top Deals Inside

नागराज ने मारी ऐसी कुंडली गुल हुई बिजली, मैनपुरी में कोबरा ने खूब तड़पायाZoom

चार फीट लंबा कोबरा सांप पावर सप्लाई की मशीन के अंदर घुसा.

मैनपुरी: उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे और बिजली के आने का इंतजार कर रहे थे. मगर बिजलीघर में एक ऐसा मेहमान आ गया कि चाहकर भी कर्मचारी शहर में लाइट नहीं पहुंचा पा रहे थे. वह मेहमान कोई और नहीं बल्कि कोबरा सांप था. मामला शमशेरगंज बिजलीघर का है, जहां सोमवार रात करीब चार फीट लंबा कोबरा सांप पावर सप्लाई की मशीन के अंदर घुस गया. सांप के मशीन में पहुंचते ही फॉल्ट हो गया और शहर में कई घरों की बिजली गुल हो गई.

दरअसल, सोमवार रात शमशेरगंज बिजलीघर पर SSO नीतेश कुमार और लाइनमैन सुमित कुमार की नाइट ड्यूटी थी. रात करीब 10:45 बजे अचानक मशीनों के अंदर तेज आवाज हुई और बिजली चली गई. पहले तो कर्मचारियों को लगा कि कोई तकनीकी खराबी हुई है, लेकिन जब SSO ने मशीन खोलकर देखी तो उनके होश उड़ गए.

मशीन के अंदर एक करीब चार फीट लंबा कोबरा लटका हुआ था. यह नजारा देखकर कर्मचारियों की हालत खराब हो गई. सांप नगला केवल ग्रामीण फीडर से जुड़ी मशीन के अंदर पहुंच गया था. माना जा रहा है कि इसी वजह से मशीन में फॉल्ट आया और बिजली सप्लाई ठप हो गई.

इसके बाद बिजलीकर्मियों ने आनन-फानन में पास के गांव दुमहार से सांप पकड़ने वाले को बुलाया. कुछ ही देर में सपेरा मौके पर पहुंचा और सावधानी से सांप को मशीन से बाहर निकाला. हालांकि, तब तक कोबरा की मौत हो चुकी थी.

सांप निकलने के बाद भी बिजलीकर्मियों ने राहत की सांस नहीं ली. उन्हें डर था कि कहीं आसपास नागिन या कोई दूसरा सांप न हो. इसी वजह से काफी देर तक सावधानी बरती गई. करीब 45 मिनट बाद रात 11:30 बजे बिजली सप्लाई दोबारा शुरू की जा सकी. SSO नीतेश कुमार ने बताया कि सांप की मौत के बाद भी स्टाफ में डर बना हुआ है. आशंका है कि आसपास कोई दूसरा सांप भी हो सकता है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *