नौकरी में प्रमोशन, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम…मेष राशि के आज अच्छे दिन

0
नौकरी में प्रमोशन, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम…मेष राशि के आज अच्छे दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 July 2026 : मेष राशि के प्रेम संबंधों में आज विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर या भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन काम आएगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज का आपका पूरा दिन भाग्योदय, धार्मिक कार्य, शिक्षा, करियर और नए मौकों के लिए अत्यंत शुभ है. भाग्य के सहयोग से धन लाभ के योग हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, कानून, बैंकिंग, आईटी और व्यापार से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी.

Aaj Ka Mesh Rashifal 21 July 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा. पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगे. आर्थिक नजरिए से भी आज का दिन आपके लिए खास है. अलग-अलग स्रोतों से धन कमाएंगे. प्यार और रिश्तों के लिए भी दिन अच्छा है. अपनापन बढ़ने से दूरियां खत्म होंगी. आज ऋतु वर्षा है. मास आषाढ़ है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र चित्रा है. करण विष्टि व बव है. पक्ष शुक्ल है. योग सिद्धि है. आज सूर्योदय 5:35 सुबह पर और सूर्यास्त 7:18 पर होगा. अभिजीत मुहूर्त 11:49 से लेकर 12:54 तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी मांगलिक और शुभ काम कर सकते हैं. राहुकाल 3:52 से लेकर 5:35 सायंकाल तक रहेगा. आज दिशाशूल उत्तर में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको आत्मविश्वास, साहस और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर करेंगे. इससे आपके भाग्य को सहयोग मिलेगा और रुके हुए कार्यों में गति आएगी.​ गुरु की शुभ दृष्टि ज्ञान, सम्मान और उचित मार्गदर्शन प्रदान कराएगी, जबकि सूर्य आपको आत्मबल और प्रतिष्ठा को मजबूत बनाएंगे. आज का आपका पूरा दिन भाग्योदय, धार्मिक कार्य, शिक्षा, करियर और नए अवसरों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा.

बनी रहेगी ये वाली ऊर्जा

​अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलने की संभावना बन सकती है. यात्रा के दौरान खान-पान का विशेष ध्यान रखें. ऊर्जा और मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान करते रहें. प्रेम संबंधों में विश्वास और अपनापन बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर या भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों के लिए किसी शुभ प्रस्ताव का संकेत मिल सकता है. परिवार की सहमति से रिश्ते और मजबूत बनेंगे. परिवार में धार्मिक और सकारात्मक वातावरण रहेगा. पिता, गुरु या किसी वरिष्ठ सदस्य का मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है. परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा बन सकती है.

इनके लिए संभावना ज्यादा

​अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि आज भाग्य के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. व्यापार में विस्तार और नए अवसर प्राप्त होंगे. लंबी अवधि के लिए निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकता है. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा का सराहना होगा. पदोन्नति, नई जिम्मेदारियां या सम्मान मिलने के संकेत हैं. विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ रहेगा. राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, कानून, बैंकिंग, आईटी और व्यापार से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलने की संभावना है.

इस देवता की करें पूजा

​अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज के लिए शुभ अंक 9 और भाग्यांक 3 होगा. शुभ रंग केसरिया होगा. शुभ दिशा पूर्व होगी. सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें. गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को गेहूं, गुड़ या लाल वस्त्र दान करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *