न खाद की जरूरत, न देखभाल चाहिए…जुलाई में कहीं भी लगा दें ये नन्हें पौधे, बंजर जमीन भी उगलेगी सोना

0
न खाद की जरूरत, न देखभाल चाहिए…जुलाई में कहीं भी लगा दें ये नन्हें पौधे, बंजर जमीन भी उगलेगी सोना


Last Updated:

Jamun Farming Tips : जब फलों का राजा आम दूसरे फलों को किनारे लगा देता है, जामुन तब भी लोगों की पसंद बना रहता है. यही है जो ‘राजा’ को सदियों से टक्कर देता आया है. इसकी खेती मालामाल कर सकती है.

फर्रुखाबाद. अगर आपके पास भी बंजर भूमि पड़ी है, लेकिन उसका करें क्या, कुछ समझ में नहीं आ रहा है. आप उससे तगड़ी कमाई कर सकते हैं. फर्रुखाबाद के किसान थोड़ी सी ही जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. यहां के किसान उस पर जामुन की बागबानी करते हैं. जून और जुलाई का महीना आपके सपनों साकार कर सकता है. गर्मियों के दिनों के शुरू होने के साथ जामुन के फल मिलने लगते है. इनका आकार भले ही छोटा हो, लेकिन स्वाद लाजवाब होता है. इसके फल के साथ गुठली भी रामबाण है, जिसका पाउडर बनाकर सेवन करने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है.

जिले के प्रगतिशील किसान नरेंद्र लोकल 18 से कहते हैं कि जब से उन्होंने जामुन की बागवानी की है, उन्होंने कोई लागत नही लगाई है. समय से पेड़ फल देते हैं. जामुन के पौधे को लगाने के बाद न तो कभी खाद देनी पड़ी और न ही दवा के छिड़काव की जरूरत. बस 20 रुपये के पौधे रोपे थे. सिर्फ सिंचाई के दम पर तगड़ी कमाई हो रही है.

कब तक करें रोपाई

अगर आप भी जामुन की बागवानी करना चाहते हैं तो बिना समय गंवाए नर्सरी से जामुन के पौधे लाकर लगा दें क्योंकि ये मौसम इसके लिए आदर्श है. इस समय कई जामुन की प्रजातियां भी मिल जाएंगी, जिनसे अच्छा उत्पादन होता है. ये तीन महीने पौधे लगाने का बेहतर समय है. इन दिनों प्रति किलो 100 से 150 रुपये प्रति किलो की दर से प्लास्टिक की ट्रे बिक रही है. प्रति किलो ग्राम 70 से 100 रुपये में बिक रहा है.

बागबानी के लिए ऐसी मिट्टी

जामुन के फलों से जैम, सिरका, अचार और कई चीजें बनाई जा सकती हैं. जामुन का पौधा उष्ण कटिबंधीय जलवायु में आसानी से उगता है. पेड़ बड़ा होकर 20 से 25 फीट हो जाता है. इसकी खेती करने के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी काफी लाभदायक है. अगर आप इसे बारिश के समय रोपते हैं तो यह तेजी से वृद्धि करता है. इस पर अत्यधिक ठंडी या गर्मी का कोई असर नहीं पड़ता. बारिश में इसका उत्पादन बढ़ जाता है.

homeagriculture

जुलाई में कहीं भी लगा दें ये नन्हें पौधे, बंजर जमीन भी उगलेगी सोना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *