न खाद की जरूरत, न देखभाल चाहिए…जुलाई में कहीं भी लगा दें ये नन्हें पौधे, बंजर जमीन भी उगलेगी सोना
Last Updated:
Jamun Farming Tips : जब फलों का राजा आम दूसरे फलों को किनारे लगा देता है, जामुन तब भी लोगों की पसंद बना रहता है. यही है जो ‘राजा’ को सदियों से टक्कर देता आया है. इसकी खेती मालामाल कर सकती है.
फर्रुखाबाद. अगर आपके पास भी बंजर भूमि पड़ी है, लेकिन उसका करें क्या, कुछ समझ में नहीं आ रहा है. आप उससे तगड़ी कमाई कर सकते हैं. फर्रुखाबाद के किसान थोड़ी सी ही जमीन से लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं. यहां के किसान उस पर जामुन की बागबानी करते हैं. जून और जुलाई का महीना आपके सपनों साकार कर सकता है. गर्मियों के दिनों के शुरू होने के साथ जामुन के फल मिलने लगते है. इनका आकार भले ही छोटा हो, लेकिन स्वाद लाजवाब होता है. इसके फल के साथ गुठली भी रामबाण है, जिसका पाउडर बनाकर सेवन करने से कई बीमारियों में लाभ मिलता है.
कब तक करें रोपाई
जामुन के फलों से जैम, सिरका, अचार और कई चीजें बनाई जा सकती हैं. जामुन का पौधा उष्ण कटिबंधीय जलवायु में आसानी से उगता है. पेड़ बड़ा होकर 20 से 25 फीट हो जाता है. इसकी खेती करने के लिए जल निकासी वाली दोमट मिट्टी काफी लाभदायक है. अगर आप इसे बारिश के समय रोपते हैं तो यह तेजी से वृद्धि करता है. इस पर अत्यधिक ठंडी या गर्मी का कोई असर नहीं पड़ता. बारिश में इसका उत्पादन बढ़ जाता है.