पड़ोसी से रहिए सावधान! कहीं आपके साथ न करवा दे लूट, NCR में बड़ा खुलासा
Last Updated:
गाजियाबाद में क्रिश ने गिरधरपुर की महिला को बादल और हिमांशु के साथ मिलकर लूटवाया, चेन छीनकर विजयनगर में बेचना चाहा, पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है.
बदमाशों ने बताया कि चोरी के सामान को को बिशन ज्वैलर्स, विजयनगर गाजियाबाद को बेचते हैं. 14 सितंबर को मानसरोवर पार्क से दुकान पर एक महिला से उसके गले से चेन छीनकर भाग गये थे.साथ में पकड़ा गया अभियुक्त क्रिश ने बताया कि जिस महिला से हमने चेन छीनी थी, वो महिला गिरधरपुर की रहने वाली है और मैं भी गिरधरपुर का रहने वाला हूं.
बादल व हिमांशु उस मोटरसाईकिल पर थे तथा मैंने उन्हे इशारा करके बताया, जिसके बाद वो दोनों महिला के गले से चेन छीनकर मोटरसाईकिल से भाग गय़े. मैं भी मोटरसाईकिल से वहां से भाग गया था और आज चेन और लॉकेट रोहित विजयनगर गाजियाबाद को बेचने जा रहे थे. तभी पुलिस ने पकड़ लिया है. पकड़े गए अभियुक्त का नाम बादल निवासी म0नं0 08 गली नं0 01 क्रासिंग रिपब्लिक और क्रिश गिरधरपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर है. पुलिस को इनकी गिरफ्तारी के कई मामलों का खुलासा करने में मदद मिलेगी. बदमाशों ने स्वीकार किया है कि लंबे समय से चोरी करते थे. इससे मिलने वाले रुपए से मौज मस्ती करते थे. पुलिस पूछताछ कर और बदमाशों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.