रेशम साड़ियों से मिट्टी के एंटीक तक, आजमगढ़ की शॉपिंग की दुनिया, देखें लिस्ट
Last Updated:
Azamgarh Top 5 Market: अगर आप आजमगढ़ घूमने निकले हैं और शॉपिंग के लिए किसी अच्छी मार्केट की तलाश में हैं, जहां आप तरह-तरह की चीजों को एक्सप्लोर करते हुए शॉपिंग कर सकें, तो आज हम आपको आजमगढ़ के टॉप पांच बेस्ट मार्केट प्लेस के बारे में बताने जा रहे हैं. यहां पर आपको हर तरह की चीजें आसानी से मिल सकती हैं.
वैसे तो आजमगढ़ अपने स्ट्रीट फूड्स और ऐतिहासिक जगहों के लिए जाना जाता है, लेकिन आजमगढ़ में कई ऐसी पुरानी मार्केट भी हैं, जहां कपड़ों से लेकर हर तरह के सामान की शॉपिंग की जा सकती है.

इसके अलावा, अगर आप आजमगढ़ में कपड़े और ज्वेलरी के अलावा कुछ ऐसी चीजों की शॉपिंग करना चाहते हैं जो अपने आप में बेहद एंटीक हों, तो वह भी संभव है. सबसे खास बात यह है कि ये चीजें आजमगढ़ जिले की पहचान भी बनी हुई हैं.

आजमगढ़ में शॉपिंग करने के लिए सबसे मुख्य मार्केट जिले की चौक मार्केट है. यह आजमगढ़ का सबसे प्रमुख बाजार है, जहां हर तरह की शॉपिंग की जा सकती है. चाहे आपको लेडीज सामान खरीदना हो, जेंट्स के लिए वस्त्र या सामान लेना हो, घर के किचन के लिए राशन चाहिए हो या ज्वेलरी खरीदनी हो, आजमगढ़ के चौक पर आपको सभी चीजों की दुकानें मिल जाएंगी.

अगर आप आजमगढ़ में किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां कपड़ों की थोक मार्केट लगी हो या आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आजमगढ़ का तकिया मार्केट सबसे बेहतरीन विकल्प है. यह मार्केट लेडीज शॉपिंग के लिए खास है, जहां तरह-तरह के कपड़े थोक रेट पर मिलते हैं. सबसे खास बात यह है कि यहां आर्टिफिशियल ज्वेलरी की शॉपिंग करने के लिए भी कई दुकानें मौजूद हैं.

अगर आप आजमगढ़ घूमने निकले हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आजमगढ़ में कई फेमस स्पॉट मौजूद हैं. अगर आप पानी पुरी और दही फुलकी के शौकीन हैं, तो आजमगढ़ का रोडवेज सबसे बेहतरीन विकल्प होगा. वहीं, फास्ट फूड के शौकीनों के लिए रेडूपर की मार्केट सबसे अच्छा ऑप्शन है.

अगर आप आजमगढ़ में दवाइयों की मार्केट ढूंढ रहे हैं और सस्ते थोक रेट में दवाइयों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए आजमगढ़ की पुरानी कोतवाली और एलवल सबसे अच्छी जगहें हैं. यहां पर रिटेल के साथ-साथ थोक के भाव में भी दवाइयों की शॉपिंग की जा सकती है.

अगर आप आजमगढ़ में मिट्टी से बने एंटीक आइटम्स पसंद करते हैं, तो इसके लिए आपको निजामाबाद में जाकर शॉपिंग करनी होगी. आजमगढ़ का निजामाबाद अपने मिट्टी से बने ब्लैक पॉटरीज के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां काली मिट्टी से बने तरह-तरह के बेहतरीन एंटीक आइटम्स मिलते हैं.

अगर आप आजमगढ़ में रहकर साड़ियों की शॉपिंग करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे बेहतरीन मार्केट मुबारकपुर बाजार हो सकती है. यह क्षेत्र रेशम की साड़ियों के लिए जाना जाता है. यहां बड़े पैमाने पर रेशमी साड़ियों का निर्माण होता है, ऐसे में इस बाजार से आप तरह-तरह की बेहतरीन साड़ियों की खरीदारी कर सकते हैं.