पति को पास नहीं आने देती थी पत्नी, एक ही बिस्तर पर रहती थी दूर-दूर, हस्बैंड बोला- ‘दिनभर…’

0
पति को पास नहीं आने देती थी पत्नी, एक ही बिस्तर पर रहती थी दूर-दूर, हस्बैंड बोला- ‘दिनभर…’


Last Updated:

Mahoba Latest News: यूपी के बुंदेलखंड में एक पत्नी अपने पति को दूर रहने की बात कहती थी. पति अगर पास आने की कोशिश करता था तो वह उसे दूर कर देती थी. जब पति को पता चला कि उसकी पत्नी को PUBG गेम में किसी से प्यार ह…और पढ़ें

PUBG गेम में शादीशुदा महिला को हुआ युवक से प्यार.

महोबा. उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड के महोबा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक पत्नी अपने पति को पास नहीं आने देती थी और एक ही बिस्तर पर दूर-दूर रहते थे, जब पति ने विरोध किया तो वजह सामने आई. पत्नी से परेशान होकर पति थाने पहुंचा, जहां उसने शिकायत में बताया कि दिनभर PUBG खेलती है. बताते चलें, महिला को ऑनलाइन गेम की लत ऐसी पड़ी कि उसने अपने ही पति को 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भरने की धमकी दे दी. इतना ही नहीं, डेढ़ साल के मासूम बेटे पर भी वह जुल्म ढाने लगी. आखिरकार पति ने अपनी और बेटे की जान बचाने के लिए पत्नी को उसके प्रेमी संग जाने दिया.

यह दिल दहला देने वाला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के भटीपुरा मोहल्ले का है. यहां रहने वाले 30 वर्षीय शीलू रैकवार मिठाई बनाने का काम करते हैं. वर्ष 2022 में उनका विवाह बांदा जनपद के मटौंध निवासी आराधना से हुआ था. शादी के बाद आराधना को ऑनलाइन गेम PUBG की लत लग गई. गेम खेलते-खेलते उसकी दोस्ती लुधियाना (पंजाब) निवासी युवक शिवम से हो गई और फिर दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए. शीलू के मुताबिक वह दिनभर दुकान पर काम करता था, जबकि उसकी पत्नी घर पर PUBG खेलती रहती थी.

धीरे-धीरे उसने पति से दूरी बनानी शुरू कर दी और जानबूझकर विवाद करने लगी. उसने अपने ही डेढ़ साल के मासूम बच्चे को पीटकर पति पर अत्याचार के झूठे आरोप लगाने की कोशिश की. बच्चे के शरीर पर चोट के निशान आज भी मौजूद हैं. पति ने जब पत्नी को समझाने की कोशिश की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी. आराधना ने कहा कि अगर उसने उनके बीच आने की कोशिश की तो उसे 55 टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर देगी. डरे सहमे पति ने फिर भी अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन बीते रोज अचानक 900 किमी दूर से पत्नी का प्रेमी शिवम उसके घर पहुंच गया और जमकर हंगामा किया.

आराधना ने प्रेमी के साथ जाने की जिद ठान ली. हालात इतने बिगड़े कि शीलू ने अपनी जान की सलामती को देखते हुए कोतवाली में शिकायत दी. पुलिस ने प्रेमी शिवम का शांतिभंग में चालान कर दिया, लेकिन आराधना ने पति और मासूम बेटे को छोड़कर शिवम के साथ जाने का फैसला कर लिया. ऐसे ने पति शीलू ने अपनी जिंदगी की खातिर पत्नी को प्रेमी संग जाने दिया है. बहरहाल, यह घटना न सिर्फ परिवार के बिखरने की दास्तान है, बल्कि यह भी चेतावनी है कि ऑनलाइन गेम की लत कैसे जिंदगी में जहर घोल सकती है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और पीड़ित पति ने अपने बच्चे के साथ रहने का फैसला किया है.

authorimg

अभिजीत चौहान

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

homeuttar-pradesh

पति को पास नहीं आने देती थी पत्नी, रहती थी दूर-दूर, हस्बैंड बोला- ‘दिनभर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *