पलक झपकते ही नदी में समा गया मकान, शारदा की तबाही जारी,युवती ने भागकर बचाई जान
Last Updated:
Lakhimpur kheri News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में लगातार शारदा नदी तराई क्षेत्र के गांवों का अस्तित्व समाप्त कर रही है.वहीं चंद सेकंड में एक और मकान देखते ही देखते नदी में समा गया.
ग्रामीणों ने मेहनत मजदूरी कर अपने रहने के लिए आशियाना बनाया था परंतु शारदा की तबाही का मंजर उनकी आंखों के ही सामने लाखों रुपए की लागत से बनाया गया मकान नदी में समा रहा है जिस कारण लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है अधिकारियों की उदासीनता के चलते लोग बेबस हो गए हैं. कटान रोकने के लिए प्रशासन की ओर से कोई मदद नहीं मिली अगर समय से कटान रोकने को लेकर कोई योजना बना ली जाती तो शायद गांव का अस्तित्व समाप्त नहीं होता है
पलक झपकते ही नदी में समा गया मकान
मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो ग्रांट नंबर 12 गांव का बताया जा रहा है इस गांव में अब तक करीब 90 से अधिक मकान नदी में समा चुके हैं. इस गांव के लोग अब सड़क किनारे जीवन यापन करने को मजबूर हो गए हैं. लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है लोग गांव छोड़कर पलायन करने लगे हैं शारदा की तबाही का मंजर जारी है नदी का कटान लगातार गांव की ओर बढ़ते आ रहा है जिस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.किसानों की कृषि युक्त जमीन भी लगातार नदी में समा रही है. दिन हो यह रात लगातार कटान जारी है कुछ दिनों बाद ग्रांट नंबर 12 गांव का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा यह गांव सिर्फ कागजों पर दिखाई देगा धरातल पर गांव नहीं मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार इस गांव की आबादी करीब 1800 के आसपास है