पहले चलाया हुस्‍न का मोहपाश,अकेले कमरे में बुलाया, टकराए जाम, फिर जो हुआ…

0
पहले चलाया हुस्‍न का मोहपाश,अकेले कमरे में बुलाया, टकराए जाम, फिर जो हुआ…


Last Updated:

Ghaziabad Crime News- महिला ने पहले कारोबारी पर मोहपाश चलाया. इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. फिर अकेले कमरे में बुलाया. वहां पर कारोबारी के साथ जाम टकराए. फिर बंद करने में जो हुआ, वो चौकाने वाला रहा.

गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला.
गाजियाबाद. दिल्‍ली के निजामुद्दीन इलाके में रहने वाली महिला के खिलाफ शालीमार गार्डन थाना में शाहनवाज शिकायत दी. शिकायत के अनुसार अभियुक्ता उजमा मलिक ने उसके भाई आकिब से हनीट्रैप कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर 10 लाख रूपये की मांग की थी. पीडि़त से 3,50,000 रुपये लेने शिकायत के आधार पर ब्लैकमेल करने वाली को गिरफ्तार किया गया.

महिला से पूछताछ करने पर बताया कि महिला ने पहले आकिब से इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती की . फिर उसे अकेले मिलने के बहाने अपने पास बुलाया. बंद करने में साथ में जाम टकराए. इसके बाद महिला ने अपना असली रूप दिखा दिया. आकिब को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया और 10 लाख रूपये की मांग की थी. महिला ने शाहनवाज व उसके भाई आकिब से 3,50,000 रुपये ले लिए थे पूछताछ में बताया कि इस पैसे से 3,10,800 रुपये खर्च कर दिए. शेष बचे हुए 40,200 रुपये महिला से बरामद हुए हैं. महिला शेष बचे हुए 6,50,000 रुपए लेने आयी थी कि पुलिस ने पकड़ लिया.

पूछताछ में महिला ने बताया कि वो कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुकी है. पहले वो इंस्टाग्राम के जरिये दोस्‍ती करती है. इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू करती है. जब भरोसा जम जाता है तो अकेले मिलने के लिए बुलाती थी. जब युवक उसके पास बताए स्‍थान पर पहुंचता था. उसके बाद फंसाने के लिए फोटो और वीडियो बना लेती थी. फिर ब्‍लैक मेल करने का सिलसिला शुरू होता था. गाजियाबाद पुलिस जांच कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने गाजियाबाद के अलावा अन्‍य किन शहरों में लोगों को फंसाया है और कितना रुपए ऐंठ चुकी है. पुलिस महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है.

homeuttar-pradesh

पहले चलाया हुस्‍न का मोहपाश,अकेले कमरे में बुलाया, टकराए जाम, फिर जो हुआ…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *