IAS Story: DU, JNU से नहीं, AU से पढ़कर पास की UPSC, बन गईं IAS, अब मिली इस जिले की कमान

0
IAS Story: DU, JNU से नहीं, AU से पढ़कर पास की UPSC, बन गईं IAS, अब मिली इस जिले की कमान


Last Updated:

IAS Story, Priyanka Niranjan: उत्‍तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्‍ट आई है.इनमें मिर्जापुर की जिलाधिकारी आईएएस प्रियंका निरंजन (IAS Priyanka Niranjan)भी शामिल हैं. प्रियंका की यूपीएससी में 20वीं …और पढ़ें

UP IAS transfer list, IAS Priyanka Niranjan, dm mirzapur: आईएएस प्रियंका निरंजन का ट्रांसफर.

हाइलाइट्स

  • झांसी जिले की रहने वाली हैं प्रियंका.
  • प्रियंका ने 2012 में पास की थी UPSC.
  • इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई.
IAS Story, Priyanka Niranjan: उत्‍तर प्रदेश में कल रात 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं इनमें से एक नाम आईएएस प्रियंका निरंजन (IAS Priyanka Niranjan) का भी है. प्रियंका निरंजन को अब गोंडा का डीएम बनाया गया है, अभी तक वह मिर्जापुर की जिलाधिकारी थीं. वह अपने कार्यकाल के दौरान काफी चर्चा में रहीं. प्रियंका निरंजन उन कुछ चुनिंदा लोगों में हैं जो कभी हार नहीं मानते हैं, उन्‍होंने भी कई प्रयासों के बाद यूपीएससी की परीक्षा (UPSC Exam) पास की थी. आइए जानते हैं उनकी पूरी कहानी…

IAS Priyanka Niranjan Education: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई

मूल रूप से उत्‍तर प्रदेश की रहने वाली प्रियंका निरंजन 2013 में आईएएस बनी थीं यानी आसान शब्‍दों में कहें तो वह वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. प्रियंका झांसी जिले के गरौठा तहसील की रहने वाली हैं.उनके पिता ठेकेदार हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं. प्रियंका का जन्‍म एक अक्‍टूबर 1984 को हुआ था. प्रियंका ने अपनी इंटरमीडिएट की पढ़ाई-लिखाई जालौन से पूरी की और इसके बाद उन्‍होंन इलाहाबाद का रूख किया.इस तरह प्रियंका ने पूरब के ऑक्‍सफोर्ड कही जाने वाली यूनिवर्सिटी इलाहाबाद से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया.प्रियंका ने यहीं से इकोनॉमिक्‍स में पोस्‍ट ग्रेजुएशन किया.इसके बाद उन्‍होंने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू की.
IAS Officer, IAS exam, UPSC, upsc exam, UP IAS transfer list, IAS Priyanka Niranjan, dm mirzapur, new gonda dm, Allahabad University, upsc, ias, IAS Story, jobs news, sarkari naukri, ias news, ias transfer list
IAS Officer, IAS exam, UPSC, UP IAS transfer list, Priyanka Niranjan IAS: आईएएस प्रियंका निरंजन की प्रोफाइल.

UPSC Topper Story: 2012 में पास की यूपीएससी परीक्षा

प्रियंका निरंजन ने 2008 में यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी. चार बार वह आईएएस के लिए सेलेक्‍ट होने में असफल रहीं लेकिन आखिरकार 2012 में प्रियंका ने यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर ली. इस बार की परीक्षा में उन्‍होंने यूपीएससी में 20वीं रैंक हासिल की और इस तरह एक साल की ट्रेनिंग के बाद उन्‍हें 2 सितंबर 2013 को उत्‍तर प्रदेश कैडर का आईएएस नियुक्‍त किया गया.2 सितंबर 2015 को उन्‍हें आईएएस के पोस्‍ट पर कंफर्म किया गया.

IAS Posting Details: कहां-कहां तैनात रहीं प्रियंका निरंजन

आईएएस बनने के बाद सबसे पहले प्रियंका निरंजन की पोस्‍टिंग 27 नवंबर 2015 को ज्‍वाइंट मजिस्‍ट्रेट के पद पर मुजफफरनगर में किया गया यहां पर वह दो मई 2017 तक तैनात रहीं इसके बाद उन्‍हें मिर्जापुर का चीफ डेवलपमेंट ऑफ‍िसर बनाया गया जहां वह 21 जनवरी 2020 तक रहीं.मैटेरनिटी लीव और वेटिंग के बाद प्रियंका को तीन जून 2020 को शासन में स्‍पेशल सेक्रेटरी बनाया गया जिलाधिकारी के रूप में उनकी पहली नियुक्‍ति 11 फरवरी 2021 को जालौन में हुई इसके बाद वह 7 जून 2022 को बस्‍ती का कलेक्‍टर बनाया गया प्रियंका को एक सितंबर 2023 को मिर्जापुर का डीएम बनाया गया था जहां पर अभी तक वह तैनात थीं अब उनका तबादला गोंडा के लिए किया गया है.

IAS Priyanka Niranjan Story:कब-कब सुर्खियों में रहीं प्रियंका

आईएएस प्रियंका निरंजन एक बार उस समय भी चर्चा में आईं थीं जब उन्‍होंने एक सरकारी अस्‍तपाल में बेटी को जन्‍म दिया था.अक्‍सर यह देखा जाता है कि अधिकारी बडे अस्‍पतालों में अपना इलाज कराते हैं लेकिन प्रियंका ने ऐसा नहीं किया बल्कि जब वह मुजफ्फरनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थीं तब उन्‍होंने सरकारी अस्‍पताल में बेटी को जन्‍म दिया था जिसकी काफी सराहना हुई थी मन की बात में पीएम मोदी ने भी प्रियंका की तारीफ की थी.पीएम ने जालौन जनपद में सुखी नून नदी को पुर्नजीवित करने के लिए प्रियंका की सराहना की थी.

IAS Priyanka Niranjan DM Mirzapur: म‍िर्जापुर में दिखाई थी सख्‍ती

प्रियंका निरंजन ने उस समय भी सुर्खियां बटोरीं थीं. जब वह मिर्जापुर की डीएम थीं. उन्‍होंने एक मामले में तहसीलदार को लेकर न केवल सख्‍त हो गईं. बल्‍कि इतनी नाराज हुईं कि उन्‍होंने उसे कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया, जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया.

authorimg

Dhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य…और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी (Network 18) डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर कार्यरत. करीब 13 वर्ष से अधिक समय से मीडिया में सक्रिय. हिन्दुस्तान, दैनिक भास्कर के प्रिंट व डिजिटल संस्करण के अलावा कई अन्य संस्थानों में कार्य… और पढ़ें

homecareer

DU, JNU से नहीं, AU से पढ़कर पास की UPSC, बन गईं IAS, अब मिली इस जिले की कमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *