पार्टी के दौरान आया दिल्ली पुलिस के जवान की पत्नी का फोन, भड़क गई प्रेमिका, पिस्टल से खुद को मारी गोली

0
पार्टी के दौरान आया दिल्ली पुलिस के जवान की पत्नी का फोन, भड़क गई प्रेमिका, पिस्टल से खुद को मारी गोली


Last Updated:

UP News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सोसाइटी में एक युवती ने खुद को गोली मार ली. युवती ने पार्टी के दौरान अपने प्रेमी और दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. युवती को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया.

Zoom

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नोएडा: यूपी के ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के बिसरख थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक युवती ने दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल की पिस्टल से खुद को गोली मार ली. युवती को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया. इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर पिस्टल जब्त कर ली.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें पता चला कि यथार्थ हॉस्पिटल में एक महिला को भर्ती कराया गया है, जिसे गोली लगी है. बिसरख पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो पता चला एक व्यक्ति ने महिला को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जिसके बाद वह चला गया. डॉक्टर ने गन शॉट इंजरी बताई. वहीं, पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार किया तो पता चला कि वह दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल है.

यह है पूरा मामला

मृतका की पहचान 25 वर्षीय प्रिया के रूप में हुई है, जबकि हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान आशीष के रूप में हुई है. आशीष दिल्ली पुलिस में तैनात है. उसका अपनी पत्नी से तलाक का मामला चल रहा था और वह पिछले पांच साल से मृतका के साथ रिलेशनशिप में था. पिछले पांच माह से दोनों राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में रह रहे थे.

एसीपी बिसरख ने बताया कि आशीष के कुछ दोस्त घर आए थे और पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान आशीष की पहली पत्नी का फोन आया, जिसे प्रिया ने रिसीव कर लिया. इसके बाद दोनों के बीच फोन पर कहासुनी हुई. गुस्से में आकर प्रिया ने आशीष की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनते ही सभी लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

अधिकारी ने कहा कि प्रिया को पता था कि आशीष का तलाक का केस चल रहा है. उसके माता-पिता को जानकारी दे दी गई है. उनके शिकायत देने पर कार्रवाई की जाएगी. सोसाइटी के फ्लैट को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है. फ्लैट से शराब की बोतलें मिली हैं. इससे पार्टी की बात तो सही साबित हो रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

दिल्ली पुलिस के जवान की पत्नी का आया फोन, भड़क गई प्रेमिका, मारी खुद को गोली



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *