पुलिस कर रही थी पीछा तभी घर से भागे कपल ने लगाई 50 फुट ऊंचे पुल से छलांग और फिर…

0
पुलिस कर रही थी पीछा तभी घर से भागे कपल ने लगाई 50 फुट ऊंचे पुल से छलांग और फिर…


Last Updated:

Saharanpur news: 3 साल पहले शुरू हुई लव स्टोरी जो कि प्रेमिका की मौत पर खत्म हो गई. दरअसल, प्रेमी जोड़े ने परिजन के राजी नहीं होने पर घर से भाग कर जिंदगी बिताने का किया था फैसला. इसके बाद दोनों की तलाश पुलिस कर…और पढ़ें

X

प्रेमी जोड़े का पुलिस कर रही थी पीछा पुलिस से डर कर प्रेमी जोड़े ने लगा दी छलांग

हाइलाइट्स

  • प्रेमी जोड़े ने पुल से कूदकर जान देने की कोशिश की.
  • लड़की की इलाज के दौरान मौत, लड़का गंभीर हालत में.
  • पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सहारनपुर: सहारनपुर में एक और प्रेमी जोड़े ने एक नहीं हो पाने पर 50 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश की, जिसमें लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि लड़का अभी भी जिंदगी मौत से जंग लड़ रहा है. आपको बता दें कि सहारनपुर लखनौती के रहने वाले हर्षित त्यागी जोकि देवबंद के पास गांव रणखंडी की रहने वाली खुशबू (वंदना) नाम की लड़की से प्रेम करता था. दोनों का यह प्रेम 3 साल पहले शुरू हुआ था, जबकि लड़का बालिक और लड़की नाबालिक बताई जा रही है. दोनों की प्रेम कहानी की भनक परिवार वालों को लग गई थी और दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. प्रेमी जोड़े ने एक होने के लिए घर से भागने का प्लान बनाया और दोनों 12 मई को घर से भाग गए. इसके बाद लड़की के परिजनों ने 13 मई को थाना देवबंद में लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया.

पुलिस के डर से लगाई थी पुल से छलांग

घायल हर्षित का कहना है कि हम दोनों के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे, इसलिए 12 मई को वह अपने पिता की गाड़ी से खुशबू को लेकर फरार हो गया. घर से फरार होने के बाद हरिद्वार में रहे होटल में खाना खाया और कार में रात बिताई. फिर लड़की के पिता ने हर्षित को कांटेक्ट किया और राजी होने की बात कह कर घर बुलाया. जैसे ही, वह हरिद्वार से परिजनों के राजी होने की खुशी में वापस लौट रहे थे तो पुलिस ने अपनी गाड़ी दोनों की गाड़ी के पीछे दौड़ा दी. इसके बाद बिना वर्दी के कार में बैठे पुलिस वालों ने उनको कर रुकने की वार्निंग दी, लेकिन कार तेज भागने के चक्कर में कार एक्सीडेंट हो गया. इसके बाद दोनों ने कार से निकाल कर देवबंद फ्लाईओवर से छलांग लगा दी.

पुल से छलांग लगाने के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. लोगों के द्वारा दोनों को सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां पर लड़की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि हर्षित की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं लड़की 3 महीने की गर्भवती बताई जा रही है.

पुलिस पूरे मामले की करेगी जांच

इस घटना में एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा ने पूरे घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए बताया कि युवक और युवती के गायब होने के बाद 12 मई को युवती के परिजनों की तहरीर पर एक मुकदमा देवबंद थाने में दर्ज हुआ था. पुलिस दोनों को तलाश कर रही थी जैसे ही जानकारी मिली कि युवक युवती की गाड़ी देवबंद फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और इसके बाद दोनों ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी. पुलिस अधिकारी किसी भी तरह के पुलिस द्वारा पीछे किए जाने ओर गोली चलने की बात से इनकार कर रहे हैं. एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामले में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है और साक्ष्य संकलन किए जा रहे हैं. मामले में जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी.

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

पुलिस कर रही थी पीछा तभी घर से भागे कपल ने लगाई पुल से छलांग और फिर….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *