प्रयागराज में नौ महिला अध्यापक बर्खास्त, लंबे समय से चल रही थीं गैर हाजिर

0
प्रयागराज में नौ महिला अध्यापक बर्खास्त, लंबे समय से चल रही थीं गैर हाजिर


Last Updated:

प्रयागराज में नौ महिला अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया है. बीएसए के अनुसार, ये अध्यापक लंबे समय से गैर हाजिर चल रही थीं. कार्रवाई से पहले उन्हें नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया था.

Zoom

Prayagraj : महिला अध्यापकों को 2 मई को अंतिम नोटिस जारी किया गया था. (AI Image)

प्रयागराज. प्रयागराज में परिषदीय विद्यालयों से लंबे समय से गैरहाजिर चल रही नौ महिला सहायक अध्यापकों पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) अनिल कुमार ने सभी शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब देने का अवसर देने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं. बीएसए की इस सख्त कार्रवाई से शिक्षा विभाग और शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि ये शिक्षिकाएं एक साल से लेकर छह साल तक बिना किसी सूचना और बिना अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालयों से अनुपस्थित चल रही थीं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और शिक्षा व्यवस्था पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था.

बीएसए अनिल कुमार के अनुसार सभी शिक्षिकाओं को कई बार नोटिस जारी किए गए थे. इसके बाद 2 मई 2026 को अंतिम नोटिस जारी करते हुए 12 मई 2026 तक जवाब देने का मौका दिया गया, लेकिन किसी भी शिक्षिका ने अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं किया. इसके बाद विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए सभी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं. बीएसए ने कहा कि शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और विभागीय अनुशासन भी टूट रहा था. इसलिए नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करना जरूरी हो गया था. विभाग की इस कार्रवाई को शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन कायम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

कौन-कौन शिक्षिकाएं हुई बर्खास्त?

सेवा से बर्खास्त की गई शिक्षिकाओं में वंदना वर्मा, जया भार्गव, किरण त्रिपाठी, हेना परवीन, रीता देवी, ज्योति यादव, आकांक्षा रस्तोगी, अंकिता साहू और असमत जहां शामिल हैं. वंदना वर्मा प्राथमिक विद्यालय बंधवापार करछना में तैनात थीं और 1 जनवरी 2024 से अनुपस्थित थीं. जया भार्गव कंपोजिट विद्यालय जुगनीडीह बहरिया से 15 फरवरी 2024 से गैरहाजिर चल रही थीं. किरण त्रिपाठी प्राथमिक विद्यालय मिश्री धनूपुर से 21 नवंबर 2022 से अनुपस्थित थीं. हेना परवीन प्राथमिक विद्यालय पीथीपुर कौड़िहार प्रथम से 1 अक्टूबर 2021 से गैरहाजिर थीं.

इसी तरह रीता देवी प्राथमिक विद्यालय बरेठी सैदाबाद से 1 जुलाई 2020 से अनुपस्थित थीं. असमत जहां प्राथमिक विद्यालय लखनपुर भगवतपुर से 7 जनवरी 2020 से गैरहाजिर चल रही थीं. वहीं ज्योति यादव, आकांक्षा रस्तोगी और अंकिता साहू भी लंबे समय से बिना सूचना स्कूल नहीं आ रही थीं.

About the Author

authorimg

Praveen SinghSub Editor

Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *