फिरोजाबाद: करोड़ों खर्च फिर भी जलभराव, जनता बोली- अब तो फुट ओवरब्रिज बना दो!

0
फिरोजाबाद: करोड़ों खर्च फिर भी जलभराव, जनता बोली- अब तो फुट ओवरब्रिज बना दो!



Firozabad News: फिरोजाबाद: कांच नगरी को ‘स्मार्ट सिटी’ का दर्जा दिलाने के लिए सरकार करोड़ों रुपये का बजट पानी की तरह बहा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक आम जनता के आंसुओं में झलकती है. शहर के चंद्रवार स्थित रेलवे अंडरपास को जाम से निजात दिलाने के लिए करोड़ों की लागत से चौड़ा तो कर दिया गया, लेकिन जल निकासी का पुख्ता इंतजाम न होने से यह अंडरपास हर बारिश में तालाब की शक्ल ले लेता है. नतीजा यह है कि बारिश होते ही लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने को मजबूर हैं. अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने प्रशासन के सामने फुट ओवरब्रिज बनाने की पुरजोर मांग उठाई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *