फ‍िरोज गांधी की कब्र पर जाएंगे राहुल? वरुण से आखिरी मुलाकात कब हुई थी?

0
फ‍िरोज गांधी की कब्र पर जाएंगे राहुल? वरुण से आखिरी मुलाकात कब हुई थी?


Last Updated:

Rahul-Varun and Feroze Gandhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे से पहले उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल के दादा फिरोज गांधी की समाधि को लेकर हमला बोला है. पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को लेकर हमला बोला है. उन्होंने पूछा है कि क्या राहुल अपने दादा फिरोज गांधी की समाधि पर जाएंगे? इस पूरे सियासी ड्रामे के बीच राहुल और वरुण गांधी के रिश्तों की भी चर्चा तेज हो गई है.

Top Deals Inside

फ‍िरोज गांधी की कब्र पर जाएंगे राहुल? वरुण से आखिरी मुलाकात कब हुई थी?Zoom

राहुल और वरुण गांधी आखिरी बार केदारनाथ में मिले थे. (फाइल फोटो)

Rahul Gandhi Prayagraj Daura: राहुल गांधी प्रयागराज में नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak 2026) को लेकर छात्रों के साथ गूंज कार्यक्रम कर रहे हैं. उनके दौरे को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है. एक ओर जहां कांग्रेस कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सियासी दांव चल दिया है. भाजपा का यह दांव राहुल गांधी के दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी की समाधि से जुड़ा है. भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा कि वे अपने दादा को क्यों नजरंदाज करते हैं.

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और प्रयागराज से भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले उन पर करारा हमला बोला. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘राहुल गांधी प्रयागराज आ रहे हैं, लेकिन क्या वह अपने दादा फिरोज गांधी की समाधि पर भी जाएंगे?’ भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने याद दिलाया कि प्रियंका गांधी पहले प्रयागराज आ चुकी हैं, लेकिन राहुल गांधी ने अब तक अपने दादा को याद करने की फुर्सत नहीं निकाली है. उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति हमेशा बड़ों और पूर्वजों का सम्मान करना सिखाती है, और राहुल गांधी को सबसे पहले इसी संस्कृति और संस्कारों का पालन करना चाहिए.

जो पूर्वजों का सम्मान नहीं करता, वो युवाओं को क्या सिखाएगा?
भाजपा विधायक का यह तंज यहीं नहीं रुका. चूंकि राहुल गांधी प्रयागराज में युवाओं और छात्रों के साथ संवाद करने वाले हैं, इसलिए सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सीधा हमला करते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने ही परिवार के बड़ों और पूर्वजों का सम्मान करना नहीं जानता, वह देश के युवाओं को क्या संस्कार सिखाएगा? यह टिप्पणी कांग्रेस के लिए असहज करने वाली साबित हो सकती है.

भाजपा नेताओं ने की समाधि की साफ-सफाई
राहुल गांधी को सियासी तौर पर घेरने के लिए भाजपा ने सिर्फ बयानबाजी ही नहीं की, बल्कि जमीन पर उतरकर एक बड़ा संदेश भी दिया. भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक टीम प्रयागराज स्थित पारसी दखमा (पारसी कब्रिस्तान) पहुंची. वहां उन्होंने फिरोज गांधी की समाधि की साफ-सफाई की और पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस को आईना दिखाने की कोशिश की.

क्या फिर दिखेगी राहुल-वरुण की वह तस्वीर?
फिरोज गांधी की समाधि का जिक्र आते ही उनके दूसरे पोते और राहुल गांधी के चचेरे भाई वरुण गांधी की भी चर्चा शुरू हो गई है. राजनीतिक हलकों में यह सवाल भी तैरने लगा है कि आखिर दोनों भाइयों की आखिरी मुलाकात कब हुई थी? लोगों को केदारनाथ धाम में हुई दोनों भाइयों की वह संक्षिप्त लेकिन गर्मजोशी भरी मुलाकात अब भी याद है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

सिविल सर्विसेज की तैयारी करते-करते कब 4 साल पहले पत्रकारिता की ओर झुकाव हो गया पता ही नहीं चला. नाम दीप राज दीपक है. वर्तमान में News18 हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं. पद सब-एडिटर

और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *