बनारसी साड़ियों से सजाएं अपना वार्डरोब, आलिया भट्ट से लेकर अक्षरा सिंह भी हैं खूबसूरती की फैन
Last Updated:
Banarasi Saree: बनारस के बनारसी साड़ी की खूबसूरती पूरे दुनिया में चमक बिरखे रही है. इन खूबसूरत साड़ियों को बनारस में बुनकर हथकरघे पर तैयार करते है.सिल्क के धागे से इन साड़ियों को तैयार किया जाता है.इन खूबसूरत साड़ियों के खूबसूरती की चर्चा बॉलीवुड से लेकर उद्योग घराने तक है.
विशेष पर्व के साथ शादी और वेडिंग फंक्शन में बनारसी साड़ियों का ट्रेंड अब छाया हुआ है. यही वजह है कि इसकी डिमांड अब देश ही नहीं बल्कि दुनिया के अलग अलग देशों में भी है.अमेरिका,कनाडा, बांग्लादेश,नेपाल सहित अन्य कई देशों में इसके कद्रदान है.

बुनकर महीनों हथकरघे पर घण्टो समय बिताकर एक बनारसी साड़ी को तैयार करते हैं.सिल्क के धागे और जरी से इन खूबसूरत बनारसी साड़ियों की बुनाई होती है.आमतौर पर एक साड़ी को 15 से 20 दिनों में 6 से 8 घण्टे काम करकर तैयार किया जाता है.

कभी कभी कुछ खास साड़ियों को बनाने में 30 से 40 दिन का वक्त भी लगता है.हथकरघे पर बनी बनारसी साड़ियों के रेंज की शुरुआत 6000 हजार रुपये से शुरू होती है.हालांकि कई बार विशेष काम के कारण इसकी कीमत लाखों तक पहुंच जाती है.

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियां इसकी फैन है. शादी और पार्टी जैसे विशेष मौकों पर ऐश्वर्या राय,रेखा,अनुष्का शर्मा,दीपिका पादुकोण, आलिया,जान्हवी कपूर,सोनाक्षी सिन्हा भी बनारसी साड़ियों में नजर आई है.

मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन का सिग्नेचर स्टाइल भी बनारसी साड़ी ही है.क्योंकि अक्सर ही वो पारंपरिक लुक में नजर आती है. दीपिका पादुकोण भी अपने शादी के बाद लाल रंग के खूबसूरत बनारसी साड़ी में नजर आई थी.

इसके अलावा मशहूर उद्योगपति नीता अंबानी भी बनारसी साड़ी के खूबसूरती की फैन है.हाल में ही उन्होंने बनारस की एक दुकान से बनारसी साड़ी खरीदी थी. इसके अलावा अंनत अंबानी के शादी के लिए भी उन्होंने बनारसी साड़ी का ऑर्डर दिया था.

बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि बनारसी साड़ी की खूबसूरती अब हर तरफ छाई हुई है.जिसके कारण यहां के बुनकरो के पास अच्छे खासे ऑर्डर भी आ रहें हैं.

उन्होंने बताया कि बनारसी साड़ियों को किसी कीमत में नहीं बांधा जा सकता है.कभी कभी इसकी कीमत 20 से 25 लाख तक भी पहुंच जाती है. हालांकि ऐसे महंगे साड़ियों के ऑर्डर काफी कम ही मिलते हैं.