Shahjahanpur News : सदर के तहसीलदार ने पुवायां में किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा… डीएम ने खुद किया खुलासा

0
Shahjahanpur News : सदर के तहसीलदार ने पुवायां में किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा… डीएम ने खुद किया खुलासा


Last Updated:

Shahjahanpur News : पुवायां के तत्कालीन तहसीलदार अरुण सोनकर की मुश्किलें कथित फर्जीवाड़े के बाद तेजी से बढ़ रही हैं. डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सोनकर के निलंबन की संस्तुति की है. साथ ही इस मामले के सही आरोपियो…और पढ़ें

तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर का फर्जीवाड़ा,

शाहजहांपुर : शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. आरोप है कि तहसीलदार अरुण सोनकर बैक डेट में जमीन के फाइलों पर साइन कर मोटा पैसा कमा रहे थे. डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने खुद तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर की करतूतों का खुलासा किया है. जांच में ऐसी 12 फाइलें मिलीं जिनमें बैक डेट में मुकदमों का निस्तारण किया गया था. इन फाइलों पर तहसीलदार अरुण सोनकर के हस्ताक्षर थे.

सूत्रों के अनुसार, अरुण सोनकर इस समय सदर में तहसीलदार हैं. कुछ दिनों पहले उनका ट्रांसफर पुवायां तहसील से सदर में किया गया था. पुवायां तहसील से ट्रांसफर होने के बाद भी उन्होंने बैक डेट में मुकदमों का निस्तारण किया. इस दौरान उन्होंने एक दर्जन गंभीर मुकदमों का तहसील से हटने के बाद आदेश पारित कर दिया. आरोप है कि जिन मुकदमों का निस्तारण अरुण सोनकर ने अवैध रूप से किया है, उनकी कीमत करोड़ों में है.

डीएम ने दिए एफआईआर क निर्देश
करोड़ों रुपए की जमीनों का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने तहसीलदार अरुण कुमार सोनकर की गोपनीय जांच करवाई. फिलहाल डीएम ने अरुण कुमार सोनकर को सस्पेंड करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है. साथ ही इन फाइलों से लाभ लेने वाले सभी लोगों के खिलाफ पुवायां थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. एसपी शाहजहांपुर को मुकदमों की निगरानी का भी आदेश दिया गया है.

homeuttar-pradesh

सदर के तहसीलदार ने पुवायां में किया करोड़ों का फर्जीवाड़ा,DM ने खुद किया खुलासा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *