बरेली में अचानक आसमान से जमीन पर क्यों उतरी वायु सेना, दौड़े आए थल और नौसेना के जवान भी, हर कोई देखने को भागा
Last Updated:
UP News: बरेली में अचानक आसमान से वायु सेना के जवान जमीन पर उतरे. वहीं दूसरी ओर थल और नौसेना के जवान भी दौड़े दौड़े आए. यह सब देख लोग हैरान रह गए और पूरी बात जानने के लिए जवानों के पीछे-पीछे भागने लगे. आइए जानत…और पढ़ें
बरेली में बाढ़ आपदा प्रबंधन ने मॉक ड्रिल किया.
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में अचानक आसमान से वायु सेना के जवान जमीन पर उतरे. वहीं दूसरी ओर थल और नौसेना के जवान भी दौड़े दौड़े आए. यह सब देख लोग हैरान रह गए और पूरी बात जानने के लिए जवानों के पीछे-पीछे भागने लगे. दरअसल, बरेली और चंदौली जिलों में गुरुवार को बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर व्यापक स्तर पर मॉक ड्रिल हुआ. बरेली में यह ड्रिल तहसील सदर, फरीदपुर और मीरगंज क्षेत्रों में की गई, वहीं चंदौली में बलुआ, मुगलसराय, चकिया और चंदौली मुख्यालय सहित बाढ़ संभावित चार इलाकों में राहत एवं बचाव कार्यों का पूर्व अभ्यास किया गया.
चंदौली में मॉक ड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों की भूमिका स्पष्ट की. एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया और उन्हें बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई. इस मॉक ड्रिल के जरिए प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में सभी एजेंसियां मिलकर तेजी से कार्य कर सकें.