बस कर लें यह काम, शाम तक हो जाएगी 3 हजार रुपए की कमाई, उमेश से सीखिए ये आइडिया
Last Updated:
Business Idea: उमेश ने लोकल 18 से कहा कि ₹25 का एक पनीर बर्गर बेचते हैं. प्रतिदिन उनकी कमाई 2500 से ₹3000 तक होती है. कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद उमेश का पढ़ाई से नाता टूट गया. जिसकी वजह से उनके परिवार को हुए आर्थिक संकट से बाहर निकलना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने ठाना कि वह स्वयं का व्यवसाय करेंगे. अपने इस व्यवसाय में आज हुए सफलता भी हासिल कर चुके हैं.
कहते हैं कि अगर दिल में हौसला और जुनून हो तो कोई भी आदमी किसी भी काम को आसानी से कर सकता है. उसके दृढ़ संकल्प और मेहनत के आगे संसाधनों का अभाव मायने नहीं रखता है. कुछ ऐसा ही है युवा उमेश के साथ जिनकी पारिवारिक स्थिति अच्छी न होने के बावजूद वे आज अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छी कमाई कर रहे हैं और युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनकर घूम रहे हैं. उमेश कक्षा 8 तक की पढ़ाई किए.
इतने दिनों से कर रहे यह बिजनेस
उमेश ने लोकल 18 से कहा कि वह पिछले तीन वर्षों से या बिजनेस कर रहे हैं. उनके इस बिजनेस में उनको अच्छी कमाई भी हो रही है.मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले उमेश कई जिलों में घूम-घूम कर पनीर बर्गर बनाकर बेचते हैं.उसमें इतना अधिक स्वाद रहता है कि लोग भीड़ लगाकर पनीर बर्गर का स्वाद चखते हैं.
होती है इतनी कमाई
उमेश ने बताया कि वह₹25 का एक पनीर बर्गर बेचते हैं और प्रतिदिन उनकी कमाई 2500 से ₹3000 तक होती है. कक्षा आठवीं तक पढ़ाई करने के बाद उमेश का पढ़ाई से नाता टूट गया जिसकी वजह से उनके परिवार को हुए आर्थिक संकट से बाहर निकलना चाहते थे इसी वजह से उन्होंने ठाना कि वह स्वयं का व्यवसाय करेंगे और अपने इस व्यवसाय में आज हुए सफलता भी हासिल कर चुके हैं.