बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल को मिलेगा इंसाफ, दोषियों को आज मिलेगी सजा
Last Updated:
Bahraich News: 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर हमला और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में गुरुवार को बहराइच कोर्ट 10 दोषियों को सजा सुनाएगी. करीब 14 महीने की सुनवाई के बाद रामगोपाल के परिवार को न्याय की उम्मीद है.
बहराइच. उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में 13 अक्टूबर 2024 को महराजगंज बाजार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट गुरुवार को 10 दोषियों को सजा सुनाएगा. कोर्ट ने हिंसा और रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में 10 लोगों को दोषी करार दिया है. करीब 14 महीने बाद आने वाले इस फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.
चार्जशीट के बाद 11 महीने चली सुनवाई
घटना के 13 महीने 26 दिन ट्रायल चलने के बाद आज ADJ फर्स्ट की कोर्ट सजा का ऐलान करेगी. चार्टशीट दाखिल होने के बाद 11 महीने कोर्ट में सुनवाई चली. डे-टू-डे बेसिस पर सुनवाई की गई. मामले में कुल 13 अभियुक्तों नामजद थे जिसमें से 3 अभियुक्तों को कोर्ट ने बरी कर दिया, जबकि 10 को पूरी घटना का दोषी पाया. इस मामले में पुलिस 5 अभियुक्तों पर 10 मार्च 2025 को NSA के तहत भी कार्रवाई कर चुकी है.
रामगोपाल के परिवार ने की फांसी की मांग
रामगोपाल मिश्रा के परिवार को उम्मीद है कि कोर्ट दोषियों को फांसी की सजा सुनाएगी. पिता कैलाश नाथ मिश्रा का कहना है कि अंतिम सजा तय होने के बाद ही न्याय पूरा होगा. हालांकि जानकारों का मानना है कि कुछ दोषियों को उम्रकैद की सजा हो सकती है. आज आने वाले फैसले को देखते हुए कोर्ट परिसर और महराजगंज में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
About the Author
अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें