बाढ़ में फंसें तो करें ये घरेलू उपाय, सिर्फ खाली बोतल से बच जाएगी आपकी जान

0
बाढ़ में फंसें तो करें ये घरेलू उपाय, सिर्फ खाली बोतल से बच जाएगी आपकी जान


Last Updated:

Bahraich News: हर साल बाढ़ की चपेट में आने से कई लोग अपनी जान डूबने की वजह से गंवा देते हैं, लेकिन आप चाहे तो खुद से अपनी जान बचा सकते है वो भी घर की खाली बोतलों का इस्तेमाल करके.

हाइलाइट्स

  • पूरे भारत में हर साल लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में बाढ़ का सामना करते हैं.
  • हर साल कई लोग बाढ़ में अपनी जान गंवा देते हैं.
  • कोल्ड ड्रिंक और खाली बोतल से आप अपनी जान बचा सकते हैं.

बहराइच: उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में हर साल लोगों को अलग-अलग क्षेत्र में बाढ़ का सामना करना पड़ता है. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने के लिए सरकार अलग-अलग तरीके से राहत सामग्री भी पहुंचाती है,लेकिन इसके बावजूद भी हर साल बाढ़ से लोगों की जान जाती है. वैसे अगर लोग चाहे तो बाढ़ का सामना डटकर घर में मौजूद वस्तुओं से ही कर सकते हैं. इनमें कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी एक बढ़िया जुगाड़ साबित हो सकती है, जो मुश्किल स्थितियों में आपकी जान बचा सकती है.

खाली कोल्ड ड्रिंक की बोतल के सहारे पानी में तैरना!

अक्सर लोग खाली पानी की बोतल या कोल्ड ड्रिंक की बोतल इस्तेमाल करने के बाद इधर-उधर फेंक दिया करते हैं, लेकिन अब इधर-उधर फेंकी हुई बोतल ही बाढ़ जैसी स्थिति में आपकी जान बचाएगी. पानी में इंसान का वजन एक तिहाई हो जाता है, 2 लीटर की एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल लगभग 5 किलो तक का वजन पानी में बड़े आराम से सहन कर सकती है. इस तरह से अगर आपका वजन 60 से 65 किलो है, तो आप 5 पीस, 2 लीटर कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल से पानी में बड़े आराम से बोतल के सहारे तैरकर अपनी जान बचा सकते हैं.

इसे बनाने के लिए आपको कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल को लेकर खुटा गांठ विधि द्वारा अपने शरीर के वजन के हिसाब से 5 से 6 या उससे अधिक बोतल रस्सियां डोरी से बांधकर इनको तैरने में उपयोग कर सकते हैं.

दही के डब्बे की नाव!
5 या 10 किलो के खाली दही के डब्बे से भी आप दो लोगों के लिए एक जुगाड़ वाली नाव बना सकते हैं और अपनी बाढ़ में अपनी जान बचा सकते हैं. वैसे इसको बनाना भी बेहद आसान है. इसके लिए आपको कुछ बाँस की लकड़ी लेनी होती है. इनकी लंबाई-चौड़ाई इतनी रखनी होती है, जितने में दो लोग आराम से बैठ सके और फिर इसके चारों कोने पर आपको दही के डब्बे को अच्छे से बांधकर ढक्कन को कस देना है. इस तरह चार डब्बे लगाने से दो व्यक्ति बड़े आराम से इस पर बैठकर अपनी जान बचा सकते हैं.

घर में इस्तेमाल होने वाली पतेली से बनाएं!
ग्रामीण इलाकों में घर-घर में खाना बनाने के लिए पतेलियां इस्तेमाल होती हैं, जिसका इस्तेमाल करके आप आसानी से पानी से अपनी जान बचा सकते हैं. इसके लिए आपको आपका वजन के हिसाब से दो पतेली लेनी होगी, पतेली के ऊपर के हिस्से को वाटरप्रूफ प्लास्टिक से ढक कर अच्छे से बांध देना होता है, जिससे पानी अंदर की ओर न जाए और फिर दो बंबू लेकर पतेली के दोनों सिरों पर दोनों पतेली को आपस में मिलाकर बांध देना होता है और यह तैरने को तैयार हो गई. अब आप इसके बीच वाले हिस्से को अपने सीने के ऊपर रखकर दोनों पतेलियां इधर-उधर करके आराम से तैयार कर किनारे आ सकते हैं और अपनी जान बचा सकते हैं.

इसके अलावा हर साल बाढ़ से पहले एनडीआरएफ टीम द्वारा जिला प्रशासन की मदद से ग्रामीण इलाकों में मॉकड्रिल की सहायता से लोगों को बाढ़ से बचाव के तमाम तरीके बताए जाते हैं.

homelifestyle

बाढ़ में फंसें तो करें ये घरेलू उपाय, सिर्फ खाली बोतल से बच जाएगी आपकी जान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *