बाप-बेटे मरे तो जेई को पकड़कर खींच लाईं, विधायक तो केतकी सिंह जैसा ही चाहिए
Last Updated:
MLA Ketaki Singh: विधायक केतकी सिंह ने साबित कर दिया कि जन-प्रतिनिधि हो तो ऐसी हो वरना न हो. हाल के दो मामलों में उन्होंने जिस प्रकार का एक्शन लिया है कि विरोधी भी उनका फैन हो जाए. केतकी सिंह सहपुरवा में पिता-पुत्र की बिजली की करंट से मौत मामले में इंजीनियर को सरेबजार बाजू खींच ले गईं. उनका तारीफ तो बनता है न.
बलिया की बांसडीह विधानसभा सीट से विधायक केतकी सिंह.
बलिया के बांसडीह की विधायक केतकी सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं है. जनता के साथ हर मौके पर खड़ी रहने वाली केतकी सिंह ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि उनके वादे केवल चुनावी नहीं होते हैं, वह हर सूरत में अपनी जनता के साथ खड़ीं हैं. चाहे वह आज यानी कि गुरुवार वाली सहपुरवा की घटना हो या फिर बीते 15 जुलाई की रेवती पावर सब-स्टेशन का मामला हो. उन्होंने जनता की पीड़ा समझते हुए न केवल उनका साथ दिया बल्कि उनके साथ डटकर खड़ी रहीं. आज उन्होंने सहपुरवा वाले मामले में उस जाहिल अफसर का भरे बाजार परेड निकाला. उसके ऑफिस से उसकी बाजू पकड़ कर खींच ले गईं.
पूरा मामला ये है कि बलिया के टकरसन उपकेंद्र में आने वाले सहपुरवा गांव में खेत में गिरे 11 हजार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता जनार्दन यादव और पुत्र जितेंद्र यादव की मौत हो गई. ग्रामीणों और परिजBalनों ने शिकायत में बताया कि बेटे को बचाने से पहले पिता ने तुरंत बिजली विभाग को फोन किया था. तो उधर से कहा गया कि पहले वीडियो भेजो तब कार्रवाई होगी. लोगों का मानना है कि अगर फोन से सूचना मिलने पर लाइन काट देते, तो शायद एक की जान बच गई होती. हाईटेंशन तार गिरने की सूचना देने के बावजूद भी सप्लाई बंद नहीं हुई, जो इस दर्दनाक हादसे का कारण बन गया. बहरहाल, घटना स्थल पर विधायक केतकी सिंह की मौजूदगी और फिर उस जिम्मेदार अफसर को खींच कर ले जाना उनको सबसे अलग बनाता है.
ये पहली बार नहीं हैं, जब केतकी सिंह जनता के मुद्दे को लेकर हाइपर एक्टिव रहीं. इससे पहले भी उन्होंने साबित किया है कि कैसे वह जनता के साथ 24X7 मौजूद हैं. 18 जुलाई की बात है. केतकी सिंह ने बिजली कटौती की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर रेवती सब-स्टेशन पर आधी रात को पहुंच कर धरना देने लगीं थी. उनकी मौजूदगी के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया था. उन्होंने शिकायत कराया कि जब सब-स्टेशन पहुंची थी, तब वहां ड्यूटी पर चैनात कर्मी शराब के नशे में था. साथ ही जब उन्होंने एक्जिक्यूटिव इंजीनियर, एसडीओ और जेई से बात करने की कोशिश कीं तो किसी ने फोन नहीं उठाया, जिसके बाद वह और ज्यादा भड़क उठीं. जब उनकी बात एसडीएम से हुई तो बाकी अधिकारियों की घिग्घी बंधने लगी. उन्होंने तुरंत हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का वादा किया.
आखिर आधी रात के रेवती क्षेत्र में बिजली न होने की जानकारी केतकी सिंह को कैसे हुई? इसकी उम्मीद तो न तो बिजलीballia election, विballia election, भाग वाले और न ही ग्रामीण को पता था. दरअसल, विधायक केतकी सिंह उस क्षेत्र में किसी प्राइवेट कार्यक्रम में भाग लेने पहुंची थीं. तो उनकी मुलाकात ग्रामिणों से हुई, जिन्होंने बिजली को लेकर शिकायत किया. उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सब-स्टेशन के कर्मचारियों से लेकर एक्जिक्यूटिव एंजीनियर, एसडीओ और जेई को फोन लगा दिया, मगर जवाब कहीं से नहीं मिला. देखने वाली बात ये है कि जो विधायक किसी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचा हो उसको जनता की इतनी फिक्र है कि आधी रात को सब-स्टेशन पर धरना देने पहुंच गईं.
About the Author

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …
और पढ़ें