बेटियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार का तोहफा, छात्राओं को मिलेगी फ्री ‘स्कूटी’

0
बेटियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार का तोहफा, छात्राओं को मिलेगी फ्री ‘स्कूटी’


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की मेधावी छात्राओं के लिए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ के क्रियान्वयन को मंजूरी दे दी गई है. इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (ग्रेजुएशन) पास करने वाली टॉप 5 प्रतिशत छात्राओं को मुफ्त में पेट्रोल चालित स्कूटी दी जाएगी. स्कूटी के साथ आईएसआई मार्का हेलमेट, बीमा, रजिस्ट्रेशन और 4 लीटर पेट्रोल भी मुफ्त मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, ड्रॉपआउट दर को कम करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है.

Zoom

रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही बेटियों के लिए एक बेहद शानदार और बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई अहम कैबिनेट बैठक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए बहुप्रतीक्षित ‘रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ (Rani Lakshmibai Scooty Yojana) को हरी झंडी दे दी गई है. इस योजना के जरिए सरकार बेटियों के कॉलेज आने-जाने के सफर को आसान और सुरक्षित बनाएगी.

किसे मिलेगा स्कूटी योजना का लाभ?
योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2025-26 में स्नातक (Graduation) की पढ़ाई पूरी करने वाली प्रदेश की टॉप 5 प्रतिशत मेधावी छात्राओं को मिलेगा.

  • छात्रा का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है.
  • यह योजना प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों की छात्राओं के लिए लागू होगी.
  • लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

स्कूटी के साथ ये चीजें भी मिलेंगी बिल्कुल फ्री
सरकार ने छात्राओं की सुविधा और ग्रामीण क्षेत्रों में सर्विस सेंटर की आसान पहुंच को ध्यान में रखते हुए ई-स्कूटी (Electric) के बजाय पेट्रोल चालित स्कूटी देने का फैसला किया है. खास बात यह है कि इस पैकेज में छात्राओं को सिर्फ वाहन नहीं मिलेगा, बल्कि कई अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी:

  • वाहन का पूरा पंजीकरण शुल्क
  • व्यापक वाहन बीमा
  • आईएसआई मार्का हेलमेट
  • 4 लीटर मुफ्त पेट्रोल और सभी जरूरी एक्सेसरीज

ड्रॉपआउट दर कम करने की बड़ी पहल
उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य लक्ष्य उच्च शिक्षा में बेटियों की ड्रॉपआउट दर (बीच में पढ़ाई छोड़ देना) को कम करना है. ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से आने वाली छात्राओं को अक्सर परिवहन की समस्या के कारण पढ़ाई छोड़नी पड़ती है. स्कूटी मिलने से शिक्षण संस्थानों तक उनकी पहुंच आसान होगी, जिससे उनका ग्रॉस एनरोलमेंट रेशियो (GER) बढ़ेगा. यह योजना बेटियों को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि समाज में उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देगी.

About the Author

authorimg

Deep Raj DeepakSub-Editor

Deep Raj Deepak working with News18 Hindi (hindi.news18.com/) Central Desk since 2022. He has strong command over national and international political news, current affairs and science and research-based news. …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *