बेहद रहस्यमयी है यूपी का यह किला, यहां हुई थी चंद्रकांता की शूटिंग, तस्वीरों से देखें इसकी भव्यता

0
बेहद रहस्यमयी है यूपी का यह किला, यहां हुई थी चंद्रकांता की शूटिंग, तस्वीरों से देखें इसकी भव्यता


Last Updated:

Mirzapur News: चंद्रकांता उपन्यास पर आधारित धारावाहिक की शूटिंग चुनार किले में हुई, जिससे किले को नई पहचान मिली. इसमें राजकुमारी चंद्रकांता और राजकुमार वीरेंद्र सिंह का प्रेम दिखाया गया है.

वाराणसी के रहने वाले मशहूर कवि बाबू नंदन खत्री के चंद्रकांता उपन्यास पर बनी धारावाहिक चंद्रकांता की शूटिंग चुनार किले में हुई थी. मुगलों, अफगानों व अंग्रेजों के बाद राज के बाद किले को इसी धारावाहिक से पहचान मिली और बच्चों के जुबान पर चुनार किला (चुनारगढ़) चलने लगा.

chunar fort

प्रसिद्ध धारावाहिक दो राज्य के राजाओं पर बनाया गया था. नोगढ़ और विजयगढ़ दो दुश्मन राज्य हुआ करते थे. ऐसे में विजयगढ़ की राजकुमारी चंद्रकांता से नोगढ़ के राजकुमार वीरेंद्र सिंह को गहरा प्यार हो जाता है. हालांकि, दुश्मनी की वजह से उनका मिलना नामुमकिन रहता है.

vijaygarh fort

कहानी के अनुसार विजयगढ़ के दरबार का सदस्य क्रूर सिंह खुद चंद्रकांता से शादी करके राज्य पर कब्जा करना चाह रहा था. अपने मंसूबे में फेल होने के बाद क्रूर सिंह राज्य छोड़कर फरार हो जाता है और चुनारगढ़ के राजा शिवदत्त से मित्रता कर लेता है.

hestorial place in up

चुनारगढ़ यानि चुनार के किले की एंट्री यहीं से होती है. चुनारगढ़ के राजा शिवदत्त क्रूर सिंह के कहने पर महारानी चंद्रकांता का अपहरण कर लेते हैं और चुनार किले में लाकर कैद कर देते हैं.

best hestorial fort in india

राजकुमारी चंद्रकांता के लिए नोगढ़ के राजा वीरेंद्र सिंह चुनारगढ़ के राजा के साथ युद्व करते हैं. इस भाग की शूटिंग चुनार के किले पर की गई है. दूरदर्शन पर उपन्यास से प्रेरित धारावाहिक चंद्रकाता का पहला एपिसोड 4 मार्च 1994 और अंतिम अप्रैल 1996 में प्रसारित हुआ था.

dd news serial chandrakanata

50 से अधिक एपिसोड की शूटिंग चुनार व सोनभद्र के किले में की गई है. इसी धारावाहिक के बाद चुनार का किला एक बार फिर से जीवित हुआ और पर्यटकों की संख्या बढ़ी. आज भी इसे लोग चंद्रकाता का चुनारगढ़ किला मानते हैं. इसे  ज्यादा ख्याति वर्तमान में मिली है.

homeuttar-pradesh

बेहद रहस्यमयी है यूपी का यह किला, यहां हुई थी चंद्रकांता की शूटिंग,देखें नजारे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *