भगवान के खिलाफ नफरत, कलावा… जोगीपुर गांव के शिक्षक पर बड़ा आरोप

0
भगवान के खिलाफ नफरत, कलावा… जोगीपुर गांव के शिक्षक पर बड़ा आरोप


Last Updated:

Basti News: क्या वाकई कोई शिक्षक अपने बच्चों में भेदभाव कर सकता है. बस्ती के एक शिक्षक पर छात्रों के हाथ में बंधे रक्षा सूत्र और कलावा काटने का आरोप है. यहां तक कि कहा जा रहा है कि वह बच्चों में नफरत फैला रहा और ईसाई धर्म के लिए प्रेरित कर रहा है. 

Zoom

विश्व हिंदू परिषद के सलाहकार अमरजीत सिंह ने दी शिकायत.

बस्ती: नाम ज्ञानदास सनातन, लेकिन आरोप सनातन धर्म के अपमान का. बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव इन दिनों एक शिक्षक ज्ञानदास सनातन को लेकर सुर्खियों में आ गया है. यहां के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्ञानदास अध्यापक बच्चों के मन में देवी देवताओं के प्रति घृणा फैला रहे हैं. उन के हाथ में बंधे रक्षा सूत्र और कलावा कटवा रहे हैं. साथ ही पवित्र वृक्षों को भी कटवाया गया है. स्वर्ण समाज के बच्चों के प्रति नफरत भर रहे हैं और ईसाई धर्म में धर्मांतरण के लिए बच्चों को प्रेरित कर रहे हैं.

प्रधानाध्यापक हनुमान प्रसाद वर्मा ने बताया कि उसको कई बार इस तरह के काम करने से मना किया गया है. मगर, वह एससी/एसटी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था. संगठनों की ओर से पुलिस और प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक ज्ञानदास विद्यालय परिसर में मौजूद धार्मिक महत्व के वृक्षों को कटवाने में शामिल रहा. इतना ही नहीं, आरोप है कि वह बच्चों के बीच देवी-देवताओं और सनातन परंपराओं के प्रति नकारात्मक सोच पैदा करने का प्रयास करता है, जिससे समाज में वैमनस्य और तनाव का माहौल बन सकता है.

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि विद्यालय में हुई इन गतिविधियों से स्थानीय लोगों और अभिभावकों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं. इसी को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने हरैया थाने में तहरीर देकर संबंधित शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ज्ञानदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोप है कि बच्चों का कलावा कटवाते हैं और विद्यालय परिसर में मौजूद पवित्र वृक्षों को कटवा दिया है, धारा 196,351(2), 324(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *