भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने की 5 जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा
Last Updated:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पांच जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. अम्बेडकर नगर से दिलीप देव पटेल. वाराणसी से राम सकल पटेल. चंदौली काशीनाथ सिंह. गोरखपुर महानगर रमेश प्रसाद गुप्ता और देवरिया से काली प्रसाद.
बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पांच जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बुधवार को इन नामों का ऐलान किया. घोषित सूची के अनुसार दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर और काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष बनाया गया है.
भाजपा नेतृत्व ने नए जिलाध्यक्षों को संगठन को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है.
घोषित नामों में दिलीप देव पटेल और रामसकल पटेल ओबीसी वर्ग से आते हैं, जबकि काली प्रसाद दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. राजनीतिक जानकार इसे बीजेपी की सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं. माना जा रहा है कि पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों में अपनी पकड़ मजबूत करने पर फोकस कर रही है.
पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही बाकी जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की जा सकती है. बीजेपी नेतृत्व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है.
About the Author

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें