भिंडी की फसल बर्बाद कर देगा ये कीट, मई के महीने में करता है हमला, अभी से कर लें ये काम
Last Updated:
Ladyfinger farming tips : गर्मियों में तापमान का अचानक बढ़ना भिंडी की फसल के लिए खतरनाक है. इस मौसम में रोगों और कीटों का खतरा बढ़ जाता है. कटुवा कीट ज्यादा खतरनाक है. जानें कृषि एक्सपर्ट से बचाव..
कीट
हाइलाइट्स
- कटुवा कीट भिंडी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.
- थिमैट 10 जी और कार्बोफ्यूरान 3जी का उपयोग करें.
- कीटनाशक छिड़कने के पांच दिन बाद हार्वेस्टिंग करें.
Bhindi farming tips/शाहजहांपुर. गेहूं की कटाई के बाद खाली खेत भी किसानों को मालामाल कर सकते हैं. मई महीने में किसान आमतौर पर सब्जियों की खेती का रुख करते हैं. इस मौसम में भिंडी किसानों की पहली पसंद बनती है. लेकिन गर्मियों में तापमान का अचानक बढ़ना, भिंडी की फसल के लिए कई चुनौतियां लेकर आता है. रोगों और कीटों का खतरा बढ़ जाता है. इनमें कटुवा कीट विशेष रूप से विनाशकारी है. कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर में तैनात कृषि एक्सपर्ट डॉ. नूतन वर्मा ने बताया कि कटुवा कीट भिंडी की फसल को भारी नुकसान पहुंचाते हैं. इनका समय पर नियंत्रण किसानों के लिए अत्यंत जरूरी है. अगर रोकथाम में थोड़ी भी देरी हो जाए, तो किसानों की फसल बर्बाद हो सकती है. इसलिए, इस नाजुक समय में किसानों को तुरंत कदम उठाने की जरूरत है.
कैसे करें नियंत्रण
भिंडी में लगने वाला कटुवा कीट बेहद तेजी के साथ नुकसान करता है. ये पौधे के तने को काटता है. इससे पौधा नीचे गिर जाता है. ऐसे में जरूरी है कि इसका नियंत्रण करने के लिए मिट्टी में मिलाने वाले कीटनाशकों का इस्तेमाल करें. डॉक्टर नूतन वर्मा ने बताया कि थिमैट 10 जी और कार्बोफ्यूरान 3जी 10 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से मिट्टी में मिला दें. इससे कटुवा कीट के प्रकोप से फसल को बचाया जा सकता है.
बरतें ये सावधानी
कृषि एक्सपर्ट डॉ. नूतन वर्मा के अनुसार, इन कीटनाशकों का छिड़काव के बाद हार्वेस्टिंग के दौरान एहतियात बरतने की जरूरत है. कीटनाशक छिड़कने से पांच दिन के बाद की भिंडी की हार्वेस्टिंग करें ताकि तब तक दवा का असर कम हो जाए. अन्यथा ये मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है.