गौतमबुद्ध नगर में आज होगा ब्लैकआउट, केवल चिन्हित स्थानों पर ही लागू होगा आदेश, नहींं है घबराने की जरूरत
Last Updated:
Gautam Buddha Nagar Blackout Time: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच सरकार नागरिकों को जागरूक करने के लिए पूरी तैयारी कर रही है. गौतमबुद्ध नगर में आज रात 9 बजे से 10 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा, लेकिन यह केवल शासन द्वा…और पढ़ें
गौतमबुद्ध नगर में आज होगा ब्लैकआउट
हाइलाइट्स
- गौतमबुद्ध नगर में आज रात 9 से 10 बजे तक ब्लैकआउट होगा
- ब्लैकआउट केवल चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर ही लागू होगा
- आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं, यह मॉक ड्रिल है
नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में आज रात 9 बजे से 10 बजे तक ब्लैकआउट किया जाएगा, लेकिन यह केवल शासन द्वारा पूर्व से चिन्हित संवेदनशील और महत्त्वपूर्ण स्थानों पर ही लागू होगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है, और ब्लैकआउट केवल एक मॉक ड्रिल के रूप में किया जा रहा है.
इन जगहों पर होगा ब्लैकआउट
जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने लोकल18 को बताया कि शासन से प्राप्त गाइडलाइन्स के तहत जिले में कुछ विशेष क्षेत्रों जैसे ग्रेटर नोएडा स्थित एनटीपीसी और अन्य महत्त्वपूर्ण स्थलों पर यह ब्लैकआउट किया जाएगा. वहीं नोएडा क्षेत्र के लिए फिलहाल शासन की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिले हैं. यदि कोई आदेश प्राप्त होता है तो उसी के अनुरूप वहां भी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल की जाएगी.
डिफेंस एक्सपर्ट ने बताई खास बात
जिला प्रशासन ने सभी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (AOA) और रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशनों (RWA) से अपील की है कि वे शासन की गाइडलाइन्स के अनुसार ही ब्लैकआउट सुनिश्चित करें. प्रशासन ने यह भी चेताया है कि अनाधिकृत रूप से ब्लैकआउट करने से दुर्घटना या अन्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ब्लैकआउट के महत्व को समझाते हुए रिटायर्ड कर्नल वी.एन. थापर ने बताया, कि यह एक युद्धकालीन अभ्यास है, जिसमें पूरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती है ताकि किसी भी दुश्मन को किसी प्रकार की गतिविधि का संकेत न मिले. इस समय घर के बाहर मोमबत्ती, मोबाइल टॉर्च और जेनरेटर वाली रोशनी भी करने से बचें.
तैयारियों को परखने का समय
उन्होंने कहा कि नागरिकों की यह खुद की जिम्मेदारी है, कि वे इस दौरान अपने घरों की सभी लाइटें बंद रखें और किसी प्रकार का उजाला न करें. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस एक घंटे के दौरान किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधियों से बचें और ब्लैकआउट के निर्देशों का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें. यह अभ्यास हमारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को परखने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है.