भीषण गर्मी में भी पढ़ाई का मज़ा! प्रयागराज के छात्रों का नया ठिकाना, जानें
Last Updated:
प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच छात्र चंद्रशेखर आजाद पार्क की छाया में पढ़ाई कर रहे हैं. गर्मी और बिजली की कमी से बचने के लिए वे शांत वातावरण और मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठा रहे हैं. यह पार्क पढ़ाई के लिए लोकप्रि…और पढ़ें
पेड़ों के नीचे पड़ता छात्र
हाइलाइट्स
- प्रयागराज में भीषण गर्मी के बीच छात्र चंद्रशेखर आजाद पार्क में पढ़ाई कर रहे हैं.
- छात्र शांत वातावरण और मुफ्त इंटरनेट का फायदा उठा रहे हैं.
- यह पार्क पढ़ाई के लिए लोकप्रिय ठिकाना बन चुका है.
प्रयागराज: प्रयागराज में भी इस समय गर्मी का प्रकोप जारी है. पिछले साल तापमान 49 डिग्री तक पहुंच गया था, और इस साल भी 45 डिग्री पार कर चुका है. ऐसे मौसम में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पढ़ाई करना आसान नहीं होता. स्कूल- कॉलेज बंद होने के बाद भी पढ़ाई में जुटे छात्र किसी न किसी तरीके से ठंडक और आराम की तलाश में रहते हैं.
पेड़ों की छांव में सुकून
लोकल18 की टीम जब चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंची, तो वहां पेड़ों की छाया में सैकड़ों छात्र पढ़ते दिखे. ये छात्र चादर बिछाकर या सीधे पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे थे. बिहार से आए अरुण कुमार कहते हैं कि घर की गर्मी में पढ़ाई मुश्किल हो जाती है, इसलिए वे यहां आते हैं. पेड़ों की ठंडी हवा और शांत वातावरण से उन्हें पढ़ाई में मदद मिलती है.
पढ़ाई के लिए चाहिए आरामदायक माहौल
अरुण बताते हैं कि आजकल फ्री इंटरनेट भी उपलब्ध है, जिससे वे ऑनलाइन सामग्री का इस्तेमाल कर बेहतर तैयारी कर सकते हैं. बस अब एक शांत और छायादार जगह चाहिए. जहां वे बिना किसी परेशानी के अपनी मेहनत जारी रख सकें.
ये भी पढ़ें: छात्रों के लिए खुशखबरी! गाजियाबाद में खुलने जा रही AI से लैस नई लाइब्रेरी, मिलेगी सफलता की गारंटी
चंद्रशेखर आजाद पार्क की खासियत
यह पार्क प्रयागराज का सबसे बड़ा पार्क है. यहां पेड़ों के साथ-साथ पानी पीने और आराम करने की व्यवस्था भी अच्छी है. इसलिए परिवार पिकनिक मनाने के साथ-साथ छात्र भी यहां पढ़ाई करने आते हैं. हालांकि, जब से नगर निगम ने लाइब्रेरी की सुविधाएं बढ़ाईं, तब से यहां पढ़ने वाले छात्रों की संख्या थोड़ी कम हो गई है.
गर्मी के बीच ये पार्क छात्रों के लिए एक सुकून भरा ठिकाना बन गया है, जहां वे अपनी मेहनत और संघर्ष को जारी रख सकते हैं.