भतीजे पर फिदा हुई चाची ने उगले राज, बताया क्यों उजाड़ा सुहाग, फोन में मिला कुछ ऐसा, पुलिस ने मूंद ली आंखें
Last Updated:
Kanpur Latest News : कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में भतीजे के प्यार में पागल चाची ने अपना सुहाग उजाड़ लिया. कातिल रीना के मोबाइल से पुलिस को 55 आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं.
कानपुर में भतीजे के प्यार में पागल चाची ने की पति की हत्या, मोबाइल में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो
हाइलाइट्स
- रीना ने पति की हत्या प्रेमी भतीजे संग की.
- रीना के फोन में 55 आपत्तिजनक वीडियो मिले.
- रीना और सतीश के बीच कॉल डिटेल से खुलासा हुआ.
कानपुर. कानपुर के घाटमपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणखेड़ा गांव में भतीजे के प्यार में पागल एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी. मृतक धीरेंद्र पासी की हत्यारोपी पत्नी रीना को उसके प्रेमी भतीजे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कातिल पत्नी ने कई राज खोले हैं. इसी बीच, पुलिस को उसके फोन में 55 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. आरोपी महिला ने हत्याकांड को अंजाम देने के बाद एक मोबाइल तालाब में फेंक दिया था. पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश में जुटी है.
रीना शुरुआत में एक भी मोबाइल न होने की बात रटती रही. पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने उसने दो मोबाइल होने की बात कबूली. एक मोबाइल तो साढ़ पुलिस ने घर से बरामद कर लिया है जबकि दूसरे मोबाइल को घर के पीछे स्थित तालाब में तलाश करती रही.
साढ़ पुलिस को लक्ष्मणखेड़ा गांव में 11 मई को घर के पीछे चारपाई पर धीरेंद्र पासी की लाश मिली थी. पत्नी ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का शक जताया. पुलिस ने दो लोगों को मामले में गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया लेकिन फिर जांच की सुई घूम गई. धीरेंद्र की पत्नी रीना का अपने सगे जेठ के लड़के सतीश के साथ प्रेम-प्रसंग की जानकारी सामने आई. रीना ने प्रेमी भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पति को दोनों के संबंधों की जानकारी हो गई थी और वह वह घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना चाह रहा था.
कॉल डिटेल ने बदल दी जांच की दिशा
एडीसीपी महेश कुमार ने बताया रीना की कॉल डिटेल से चौंकाने वाले खुलासे हुए. रानी और उसके प्रेमी सतीश के बीच एक-एक दिन में 60 से 100 बार फोन पर बातचीत की डिटेल मिली. पूछताछ में पता चला कि सतीश ने दो सिम खरीदे थे. एक रीना को दिया और एक अपने पास रखा. रात में दोनों एकदूसरे से संपर्क करते थे.
रीना ने नींद की गोलियां सब्जी में मिला दी थीं. फिर पति धीरेंद्र की चारपाई घर के पीछे डाल दी. धीरेंद्र जब नशे के चलते गहरी नींद में सो गया तो रीना ने सतीश को बुलाया और उसकी हत्या करवा दी.
मोबाइल में मिले 55 आपत्तिजनक वीडियो
साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया, ‘रीना के घर से मिले मोबाइल में 55 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं. सभी वीडियो गूगल से डाउनलोड किए गए हैं. फोन में कई मोबाइल नंबर नेमकोड से सेव हैं. रीना और प्रेमी भतीजे सतीश के मोबाइल फोन से डिलीट वाइस मैसेज, फोटोग्राफ, वीडियो, कॉल रिकार्ड को रिकवर किया जाएगा.’

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें
An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें