महंगे-महंगे बुर्का पहनकर घूमती थी महिला, पुलिस अफसर रहते थे खौफ में, SSP ने पकड़वाया, तलाशी लेते ही खुल गया राज
Last Updated:
Bareilly Latest News : बरेली के सीबीगंज थाना इलाके के मथुरापुर नई बस्ती की रहने वाली रिजवाना महंगे-महंगे बुर्का और हिजाब पहनकर घूमती थी. महंगी गाड़ियों से चलना इसका शौक था. बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर …और पढ़ें
UP Latest News :
बरेली में महंगे बुर्के पहनकर उसकी आड़ में गांजे की तस्करी करने वाली मुस्लिम महिला रिजवाना गिरफ्तार…
रामविलास सक्सेना. बरेली. बरेली पुलिस ने एक ऐसी मुस्लिम महिला ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जिसकी हकीकत जानकर आप खुद हैरान रह जाएंगे. यह महिला ड्रग्स तस्कर हमेशा फैंसी बुर्का और हिजाब पहनकर पुलिस को चकमा देकर बच निकलती थी. जब कोई पुलिसकर्मी इससे पूछताछ की हिम्मत जुटाता तो धार्मिक कट्टरता का हवाला देकर पुलिस अधिकारियों से भिड़ जाती थी. गिरफ्तार रिजवाना ने बुर्का-हिजाब के धार्मिक लिबास को अपना हथियार बना लिया था. इसी की आड़ में नशे का अवैध कारोबार कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाए गए करीब साढ़े चार किलो अवैध गांजा के साथ रिजवाना को गिरफ्तार कर लिया है. रिजवाना इससे पहले भी दो बार नशे के अवैध कारोबार में गिरफ्तार कर जेल भेजी जा चुकी है. इसके बावजूद अपनी हरकतों से बाज नहीं आई. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है कि उसके इस नशे के अवैध कारोबार के तार कहां-कहां तक जुड़े हुए हैं?
थाना सीबीगंज पुलिस की गिरफ्त में आई रिजवाना नशे के अवैध कारोबार करने के दौरान बेहद आक्रमक हो जाती थी. सीबीगंज इलाके के ही मथुरापुर नई बस्ती के रहने वाले आरिफ की पत्नी रिजवाना महंगे-महंगे बुर्का और हिजाब पहनकर नशे के अवैध कारोबार को अंजाम देती थी. महंगी गाड़ियों से चलना इसका शौक था. जब कोई पुलिस अधिकारी महिला से जांच पड़ताल की कोशिश करता तो धार्मिक कट्टरता का सहारा लेकर लड़ने को तैयार हो जाती थी. बड़े-बड़े पुलिस अधिकारी जांच के नाम पर रिजवाना से हमेशा खौफ खाते थे.
इस बार बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने तेजतर्रार महिला पुलिसकर्मियों की एक टीम तैयार की और रिजवाना के पीछे लगा दिया. वह नेपाल से तस्करी करके लाए गए गांजा को पहाड़ों पर युवाओं को बेचने के लिए जा रही थी. सर्विलांस की मदद से पीछा कर रही बरेली महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया. जांच से बचने के लिए बुर्का और हिजाब की आड़ लेकर बच निकलने वाली रिजवाना फंस गई. पुलिस ने जब रिजवाना के पास से ब्रीफकेस की तलाशी ली तो उसमें से 4.3 किलो गांजा की पोटली बरामद हई. रिजवाना के खिलाफ साल 2020 और 2025 में भी नशे की अवैध कारोबार को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है. इसके बावजूद अवैध कारोबार को नहीं छोड़ सकी. फिलहाल पुलिस पूछताछ में जुटी है.