मां विंध्यवसिनी धाम की AI तकनीक से होगी सुरक्षा, दुकानदारों का होगा सत्यापन

0
मां विंध्यवसिनी धाम की AI तकनीक से होगी सुरक्षा, दुकानदारों का होगा सत्यापन


Last Updated:

Maa Vindhyavasini Dham: यूपी में मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा के लिए पुलिस सत्यापन अभियान चला रही है. एआई तकनीक से दुकानदारों और किरायेदारों का सत्यापन होगा. आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी.

विंध्याचल मंदिर

हाइलाइट्स

  • मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा बढ़ेगी
  • दुकानदारों और किरायेदारों का सत्यापन होगा
  • पुलिस एआई तकनीक से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखेगी

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी धाम की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी. विंध्यधाम में एआई तकनीक के प्रयोग के बाद मंदिर परिसर के आस-पास के दुकानदारों और किरायेदारों का सत्यापन कराया जाएगा. पुलिस की ओर से सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया गया है. विंध्यधाम में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सत्यापन कराने का निर्णय लिया है. ऐसे में विंध्याचल में रहने वाले लोगों की कुंडली पुलिस खंगालेगी. वहीं, आपराधिक गतिविधियों में संल्पित लोगों के ऊपर पुलिस नजर रखेगी.

मिर्जापुर जिले के विंध्याचल में भारी संख्या में दर्शनार्थी पहुंचते हैं. ऐसे में भक्तों की संख्या को देखते हुए पुलिस की ओर से सत्यापन कराया जा रहा है. अभियान चलाकर पुलिस सभी के आधार कार्ड वेरिफाई कर रही है. विंध्याचल के ज्यादातर दुकानदार बाहरी हैं. वहीं, धाम के आस-पास कई लोग किराए पर रहते हैं. अभियान में पुलिस एक-एक व्यक्ति का मूल स्थान के साथ ही व्यवसाय या कार्ड व आपराधिक इतिहास को खंगालेगी.  आपराधिक गतिविधियों में संल्पित होने वाले लोगों को पुलिस चिन्हित करके नजर रखेगी.

यह भी पढ़ें- Maa Vindhyavasini Dham: विंध्यधाम के रामगया घाट पर बनेगा राम चरण पादुका, बनेगा योग साधना केंद्र

भवन स्वामियों को निर्देश

विंध्याचल मंदिर के आस-पास अपराध में वृद्धि हुई है. ऐसे में पुलिस का यह अभियान कारगर साबित होगा. विंध्याचल के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी भवन स्वामियों को निर्देश दिए गए हैं कि अपने किरायेदार का नाम, पता और आधार कार्ड की फोटोकॉपी थाने में उपलब्ध कराएं. इससे संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखेगी. वहीं, आपराधिक घटनाओं में शामिल लोगों को भी चिन्हित किया जा सकेगा. धाम की सुरक्षा के साथ ही सुगमतापूर्ण दर्शन-पूजन के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है.

homedharm

मां विंध्यवसिनी धाम की AI तकनीक से होगी सुरक्षा, दुकानदारों का होगा सत्यापन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *