Vrishabh Rashi : रहेगा मानसिक तनाव, बिजनेस में फसेंगे पैसे…बचने के लिए करें ये जरूरी काम
Last Updated:
Aaj Ki Vrishabh Rashi : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. श्रवण नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. वृषभ राशि के जातक आज वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें.
वृषभ राशिफल
हाइलाइट्स
- आज वृषभ राशि वालों का दिन मिला जुला रहेगा.
- आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें.
- भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करें.
Vrishabh Rashifal 19 May 2025. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 19 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है. इस दिन श्रवण नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मकर राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि सोमवार का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे वो पूरा होगा. आज आप परिवार की कुछ बातों को लेकर मानसिक रूप से टेंशन में रहेंगे. वाहन चलाते समय सावधानी भी जरूर बरतें.
बिजनेस
वृषभ राशि के जातकों को बिजनेस में आर्थिक लेनेदेन को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आज आप किसी को भी पैसा या उधार समान देने से बचें नहीं तो आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए आज दिन बेहतर होगा. आज आप ऑफिस में मस्ती के साथ काम करेंगे. आज आप शेयर बाजार या म्युचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं. हालांकि निवेश से पहले आपको किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेना चाहिए.
इसे भी पढ़ें-
हर पाप से मुक्ति और 24 एकादशियों के बराबर फल…दान-पानी त्याग कर रखते हैं ये व्रत
लव लाइफ
आज वृषभ राशि वालों की लव लाइफ शानदार रहने वाली है.आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. आज आप अपने पार्टनर से शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं. ये समय उसके लिए भी उपयुक्त है.
गन्ने के जूस से करें अभिषेक
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक दो है. आज के दिन के वृषभ राशि के जातकों को भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए. इससे आपके वैवाहिक कष्ट दूर होंगे.