मां विंध्यवासिनी धाम के पास बसे हैं ये 5 खूबसूरत वाटरफॉल, यहां हर तरफ है जलप्रपात

0
मां विंध्यवासिनी धाम के पास बसे हैं ये 5 खूबसूरत वाटरफॉल, यहां हर तरफ है जलप्रपात


Last Updated:

Maa Vindhyavasini Dham: गर्मियों की छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे में अबतक अधिकतर लोगों ने समर वेकेशन पर घूमने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन की तलाश कर ली होगी. ऐसे में यदि आप अगर अपने दोस्तों या परिवार के साथ मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी के धाम में दर्शन के लिए जाना चाहता हैं तो मंदिर से 20 किलोमीटर के क्षेत्र में मौजूद 5 वाटरफॉल घूम सकते हैं. आइये आपको बताते है इन लोकेशन के बारे में…

मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : बारिश के दिनों में आप मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन के लिए आ रहे है तो 20 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित मां वाटरफॉल जरुर घूम लें. यहां का नजारा बिल्कुल स्वर्ग के जैसा रहता है और आनंद भी आता है.

waterfall bokariya

मां विंध्यवासिनी धाम के सबसे नजदीक बोकरिया वॉटरफॉल है. यह वॉटरफॉल महज 8 किलोमीटर दूर करनपुर में स्थित है. यहां पर सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं. बारिश में यह सबसे खास स्थानों में एक है.

khadanja dari

धाम से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर खड़ंजा फॉल स्थित है. यह नहाने के लिये सबसे बेस्ट वॉटरफॉल है. यहां पर पिकनिक मनाने के लिए भी काफी संख्या में लोग आते हैं. पानी हमेशा यहां पर रहता है.

lowar khajuri bandh

मां के धाम से 11 किलोमीटर दूर बरकछा कलां गांव में लोअर खजूरी डैम स्थित है. बारिश में जब पानी से डैम लबालब होकर फॉल करता है तो यहाँ का नजारा किसी स्वर्ग से कम नहीं रहता. यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है.

windhamfall mirzapur

मां के धाम से करीब 20 किलोमीटर दूर कोटवां गांव में विंढमफॉल स्थित है. यहां पर 20 फीट ऊपर से पानी गिरता है, जिसे देखकर पर्यटक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. यहां पर भी बारिश में हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं.

tandafall mirzapur

रीवा-वाराणसी मार्ग पर मां के धाम से करीब 18 किलोमीटर दूर टांडाफॉल स्थित है. यहां पर करीब 70 फीट ऊपर से पानी नीचे गिरता है. कलरव करता आवाज पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. यहां पर आने के लिए रीवा-वाराणसी राजमार्ग का प्रयोग कर सकते हैं.

homeuttar-pradesh

मां विंध्यवासिनी धाम के पास बसे हैं ये 5 खूबसूरत वाटरफॉल, गजब है नजारा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *