‘माला और भाला साथ रखो’, बाबा बागेश्वर बोले- छत्तीसगढ़-यूपी में पदयात्रा करूंगा
Last Updated:
Bageshwar baba : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हालिया भाषण में नवरात्रि यात्रा पर हुई पत्थरबाजी को प्रायोजित प्रोपेगेंडा बताया. उन्होंने उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पदयात्रा का ऐलान किया.
रायपुर/संभल. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और यूपी में पदयात्रा की तैयारी है. उन्होंने नवरात्रि यात्रा और राम जुलूस पर हुई पत्थरबाजी के मामलों को लेकर चिंता जताई और इसे विदेशी प्रायोजित गतिविधियों का हिस्सा बताया. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पाँच दिनों के दौरे पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हैं. रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान, उन्होंने हिंदू समाज की चुनौतियों और राष्ट्र निर्माण पर बेबाक राय रखी. उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र का निर्माण बुलडोज़र से नहीं, बल्कि विचारों और एकता से होगा.
बागेश्वर धाम के मंच को 5 से 8 अक्टूबर तक खुला
धर्मांतरण के मामलों को लेकर शास्त्री ने सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की. उनका कहना था कि केवल लालच या झूठ बोलकर धर्म परिवर्तन कराना स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि धर्मांतरण करने वाले लोगों के लिए सख्त प्रावधान बनाए जाने चाहिए. इसके अलावा, उन्होंने धर्मांतरित लोगों के लिए बागेश्वर धाम के मंच को 5 से 8 अक्टूबर तक खुला रखने की बात कही.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें