मुंह में मिर्च ठूंसकर, 2 साल से टीचर-दिव्यांग स्टूडेंट के साथ कर रहा ऐसा काम, कैमरा खुला तो…
Last Updated:
Noida Crime News: उत्तर प्रदेश नोएडा से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है जहां एक दिव्यांग के साथ ने उसके ही टीचर ने एक कुछ किया कि सबके होश उड़ गए.
दिव्यांग छात्र को मिर्चियां खिलाने की कोशिश (Image Credit: AI)
हाइलाइट्स
- दिव्यांग छात्र के उंगलियों में टीचर ने फसाई पेन
- सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी घटना
- मिर्चियां खिलाने की भी कोशिश
Noida Crime News: हमारे देश में गुरु को भगवान का दर्जा दिया जाता है, लेकिन क्या हो अगर कोई टीचर आपकी जान पर हावी हो जाए तो? जी हां, उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग छात्र के साथ क्रूरता की सारी सीमाएं लांघ दी गई. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.
दरअसल, मामला उत्तर प्रदेश नोएडा का है. जहां एक विकलांग का पिता फरियाद लेकर पहुंचा कि उसका 20 साल का बेटा बोल नहीं सकता और न ही दिमागी रूप से ठीक है. जिसके लिए उन्होंने एक टीचर, शुभम को उसकी मदद के लिए हायर किया था. लेकिन 24 अप्रैल को जब उन्होंने कमरे में लगे सीसीटीवी फुटेज की देखी तो उसके आखें फटी की फटी रह गई. शुभम न केवल छात्र के साथ मारपीट कर रहा था, बल्कि उसके साथ जानवरों जैसा व्यवहार कर रहा था. सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि शुभम छात्र के दोनों अंगुलियों के बीच में पेन रखकर दबा देता था और जबरदस्ती मुंह खोलता था. अगर छात्र मुंह नहीं खोलता था, तो शुभम उसे जमकर मारपीट करता था.
मिर्चियां खिलाने की भी कोशिश
CCTV फुटेज में यह भी देखा गया कि शुभम छात्र को मिर्चियां खिलाने की भी कोशिश कर रहा था. वह जबरन छात्र के मुंह में मिर्चियां ठूंस रहा था. इसके अलावा, वह छात्र को कुछ दवाएं भी खिला रहा था. शुभम पिछले दो सालों से उनके बेटे के साथ ऐसा कर रहा होगा.
पीड़ित पिता की गुहार
छात्र के पिता ने सेक्टर-49 थाने में FIR दर्ज कराते हुए कहा, ‘साहब, मुझे शक है कि वह पिछले दो सालों से मेरे बेटे के साथ ऐसा कर रहा होगा. कृपया उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कीजिए.’ इस मामले में स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) अनुज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं नोएडा पुलिस ने मंगलवार को इस मामले में 35 वर्षीय आरोपी शुभम सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया है शुभम, शाहजहांपुर का रहने वाला है और सेक्टर-47 में रहने वाले एक परिवार के यहां पिछले दो सालों से दिव्यांग छात्र को ‘दैनिक जीवन की शिक्षा’ देने के लिए शिक्षक के रूप में नियुक्त था.