AC कोच में चुपचाप खड़े थे सेना के 35 जवान, गुस्से में TT बोला – ‘भागो यहां से, जनरल बोगी में जाओ’, फिर जो हुआ…

0
AC कोच में चुपचाप खड़े थे सेना के 35 जवान, गुस्से में TT बोला – ‘भागो यहां से, जनरल बोगी में जाओ’, फिर जो हुआ…


Last Updated:

Prayagraj Latest News : आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में कानपुर-फतेहपुर के बीच सेना के 35 जवान एसी कोच में सवार हुए. सेना के जवान इमरजेंसी ड्यूटी पर जा रहे थे. जवान टॉयलेट के पास चुपचाप से…और पढ़ें

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सफर कर रहे सेना के जवानों से टीटीई ने की बदसलूकी, यात्री भड़के, दे दी अपनी सीट

हाइलाइट्स

  • सेना के जवानों को एसी कोच में सीट मिली.
  • टीटीई ने जवानों से अभद्रता की, यात्रियों ने विरोध किया.
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, रेलमंत्री से मदद की अपील.

प्रयागराज. आनंद विहार से कामाख्या जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में मंगलवार को ट्रेन में सेना के जवान इमरजेंसी ड्यूटी पर जा रहे थे. टीटीई ने उनके साथ अभद्रता की और जनरल कोच में जाने को कहा. यह देखकर कोच में बैठे यात्री भड़क गए. उन्होंने टीटीई को खूब खरी-खोटी सुनाई. यात्री टीटी से भिड़ गए. उन्होंने टीटीई की शिकायत रेलमंत्री और डीआरएम प्रयागराज से कर दी. ट्रेन जब प्रयागराज जंक्शन पहुंची तो रेलकर्मी मदद के लिए आए. यात्रियों के सहयोग से जवानों को सीट दिलाई.

ऑपरेशन सिंदूर के चलते सेना के तमाम जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. जवानों को इमरजेंसी ड्यूटी में जाना पड़ रहा है. ऐसे में जवानों को जो भी ट्रेन मिल रही है, वह उससे अपनी ड्यूटी मुख्यालय के लिए जा रहे हैं. मंगलवार को ट्रेन नंबर 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के एक एसी थ्री कोच में कानपुर-फतेहपुर से 35 की संख्या में सेना के जवान सवार हुए. जवान गुवाहटी और अन्य बॉर्डर पर इमरजेंसी ड्यूटी में जा रहे थे. जल्दबाजी में रिजर्वेशन नहीं करा सके थे. मजबूरी में एसी कोच में टॉयलेट के पास बैठ गए. जवानों को बिना टिकट देख कोच में तैनात टीटीई अभद्रता पर उतर आया. जवानों को जनरल बोगी में जाने को कहा. जवानों ने टीटी को अपनी मजबूरी बताई लेकिन वह सुनने को तैयार ही नहीं हुआ. वह बार-बार उन्हें अगले स्टेशन पर उतर जाने की नसीहत देने लगा. सैनिकों के साथ इस तरह का व्यवहार देखकर ट्रेन में सफर कर रहे कुछ यात्रियों ने विरोध कर दिया. वाराणसी के विमल सक्सेना और रमेश तिवारी ने एक वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर दिया. रेलमंत्री और डीआरएम प्रयागराज को टैग कर मदद की अपील की. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई.

डीआरएम कार्यालय से तत्काल विमल के पास फोन आया. पूछा गया कि क्या वह टीटीई के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं? विमल ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया. उन्होंने जवानों के लिए सीट की मांग जरूर की. प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलकर्मियों ने यात्रियों के सहयोग से जवानों को सीट दिलाई. ट्रेन में दो जवान ऐसे भी थे जिनकी शादी इसी महीने थी. उन्होंने कहा कि शादी तो बाद में हो जाएगी, मातृभूमि की रक्षा करने का मौका बार-बार नहीं मिलता.

बिना ड्रेस कोड के था टीटी
ट्विटर पर जो वीडियो यात्रियों ने पोस्ट किया, उसमें टीटी बिना ड्रेस कोड के नजर आया. हाथ और गले में टैटू गुदवाए था. पहनावा सेवा नियमावली के अनुकूल नहीं था. इस पर भी यात्रियों ने नाराजगी जाहिर की.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखें
homeuttar-pradesh

AC कोच में थे थे सेना के 35 जवान, गुस्से में TT बोला – ‘भागो यहां से’, फिर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *