मुस्लिम युवक ने 14 महिलाओं से बनाए प्रेम संबंध, आलीशान घर बनवाया, ट्रिक जान उड़ गई पुलिस की नींद

0
मुस्लिम युवक ने 14 महिलाओं से बनाए प्रेम संबंध, आलीशान घर बनवाया, ट्रिक जान उड़ गई पुलिस की नींद


Last Updated:

Varanasi News : पुलिस कमिश्नर के PRO ठगी केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मुस्लिम युवक ने हिन्दू दारोगा बनकर 14 महिलाओं को जाल में फंसाया. उनसे 50 लाख की ठगी की. वाराणसी CP के PRO दारोगा दीपक रानावत और गोरखपुर क…और पढ़ें

मुस्लिम युवक ने हिन्दू दारोगा बनकर 14 महिलाओं से 50 लाख ठगे…

हाइलाइट्स

  • मुस्लिम युवक ने 14 महिलाओं से ठगी की.
  • फर्जी आईडी से 50 लाख की ठगी की.
  • आरोपी मुनफेद गिरफ्तार, मकान सीज होगा.

वाराणसी. वाराणसी के पुलिस कमिश्नर के पीआरओ रहे सब इंस्पेक्टर दीपक रानावत की फोटो और नाम के सहारे 16 लाख रुपये की ठगी केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने मथुरा निवासी आरोपी को जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान मथुरा जिले के गोवर्धन थाने के देवसेरस गांव निवासी मुनफेद के रूप में हुई. वाराणसी क्राइम ब्रांच और कैंट थाने की पुलिस की ज्वाइंट टीम ने गिरफ्तार कर पूछताछ की. पुलिस के मुताबिक आरोपी हिन्दू दारोगा बनकर डेढ़ साल में 14 महिलाओं के साथ वारदात कर चुका है. CP वाराणसी के PRO दीपक रानावत और गोरखपुर के दरोगा अभिजीत सिंह शिकार बने है. सोशल मीडिया में दोनों दरोगाओं के जबरदस्त फैंस फॉलोइंग के कारण उनको शिकार बनाना आसान हुआ है.

सोशल मीडिया पर वर्दी में फोटो डालना बना मुसीबत का कारण बना. उन्हीं वर्दी वाली तस्वीरों के सहारे फर्जी आईडी बनाकर आरोपी मुनफेद ने जाल बिछाया. जाल में यूपी, कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा की 14 महिलाएं फंसी. मैनपुरी निवासी महिला से नौकरी के नाम 16 लाख रुपये ठगने के आरोप पर PRO दीपक रानावत हटाए गए थे. डीसीपी क्राइम के नेतृत्व हुई जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ. 50 लाख कैश समेत जेवरात की भी ठगी हुई है.

हिंदू दरोगा बनकर महिलाओं से दोस्ती और फिर ठगी करता था. आरोपी मुनफेद के मोबाइल से आपत्तिजनक तस्वीरें और दस्तावेज मिले. पीड़ित महिला वाराणसी पहुंची. पुलिस के सामने बोली- हिंदू बनकर इसने धोखा दिया. धर्म बदलकर धोखा देने वाले ऐसे जालसाज को कड़ी सजा मिले. आरोपी के पास से यूपीएससी और रेलवे के फर्जी नियुक्ति पत्र बरामद हुए. आरोपी मुनफेद के खिलाफ वाराणसी, गोरखपुर, मथुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है. ठगी के रुपये से मथुरा में बनवाए मकान को पुलिस सीज करेगी.

authorimg

Chaturesh Tiwari

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M…और पढ़ें

An accomplished digital content creator and Planner. Creating enhanced news content for online and social media. Having more than 10 years experience in the field of Journalism. Done Master of Journalism from M… और पढ़ें

homeuttar-pradesh

मुस्लिम युवक ने 14 महिलाएं को जाल में फंसाया, ट्रिक जान उड़ गई पुलिस की नींद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *