मेष राशि को आज मिल सकता है प्रमोशन, पुरानी बीमारी में भी होगा सुधार
Last Updated:
Aaj Ka Mesh Rashifal 2 August 2026 : मेष राशि के लिए आज धन लाभ के योग हैं. व्यापार में विस्तार और नए मौके मिलेंगे. दीर्घकालिक निवेश लाभदायक साबित होगा. ऑफिस में आपकी मेहनत की सराहना होगी. पदोन्नति के योग बन सकते हैं. आज कोई भी निर्णय आवेग में आकर नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने का साहस देंगे.
Aaj Ka Mesh Rashifal Today 2 August 2026/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन रहेगा. भाग्य का साथ मिलने से धनलाभ होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. प्यार और रिश्तों में अपनापन और मोहब्बत बढ़ेगा. आज कोई भी निर्णय आवेग में आकर नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि चतुर्थी है. नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद है. करण बव और बालव है. पक्ष कृष्ण है. योग अतिगंड है. सूर्योदय 5:45 बजे और सूर्यास्त 7:11 बजे होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 12 बजे से लेकर 12:54 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य लंबे समय तक अच्छा फल प्रदान करता है. अशुभ समय राहुकाल 5:30 मिनट से लेकर 7:11 मिनट तक रहेगा. इसमें कोई नया काम नहीं करें. आज दिशाशूल पश्चिम में रहेगा.
ये काम आज करें जरूर
घर में धार्मिक माहौल
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि प्रेम संबंधों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित जातकों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिलने की संभावना है. परिवार की सहमति से रिश्ते और मजबूत होंगे. परिवार में धार्मिक और सकारात्मक वातावरण रहेगा. माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा. संतान की उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा का शुभ आयोजन की योजना बन सकती है. भाग्य के सहयोग से धन लाभ के योग बन रहे हैं. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. व्यापार में विस्तार और नए अवसर प्राप्त होंगे. दीर्घकालिक निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और योग्यता की सराहना होगी. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है. राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, कानून और बैंकिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन अत्यंत शुभ और अनुकूल रहेगा.
शुभ अंक और भाग्यांक
अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 9 और भाग्यांक एक होगा. शुभ रंग केसरिया और शुभ दिशा पूर्व होगी. प्रातः काल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें. ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जप करें. किसी जरूरतमंद को गुड़, गेहूं और लाल वस्त्र का दान करें.
About the Author
प्रियांशु गुप्ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…
और पढ़ें