मेष राशि में आज बनेगा विष्कुम्भ योग, मिलेगा रुका धन, लव लाइफ में आएगी बहार

0
मेष राशि में आज बनेगा विष्कुम्भ योग, मिलेगा रुका धन, लव लाइफ में आएगी बहार


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 8 June 2026 : अगले पल क्या होगा, अगर इसका पता पहले ही चल जाए तो हर कोई फूंक-फूंककर कदम उठाने लगेगा. राशिफल यही काम करता है. इसकी मदद से अगले 24 घंटे में क्या होगा, उसका अंदाजा लगा सकते हैं. मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको आपको ऊर्जा, साहस और शक्ति देंगे. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि चंद्रमा लग्न के दूसरे भाव में गोचर करेंगे. प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. समस्याएं खत्म होंगी. सूर्य पराक्रम और संचार को मजबूत करेंगे. 

Aaj Ka Mesh Rashifal 8 June 2026/मिर्जापुर. मेष राशि में आज विष्कुंभ योग बनने चा रहा है. आज रुका हुआ धन मिलेगा. प्यार और रिश्तों के लिए भी दिन अनुकूल बना रहेगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र शतभिषा है. पक्ष कृष्ण है. सूर्योदय 5.22 मिनट पर और सूर्यास्त 7.17 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.52 से 12.47 तक रहेगा. इसमें कोई भी मांगलिक काम कर सकते हैं. ये प्रतिष्ठान के उद्घाटन या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उत्तम समय है. अशुभ समय राहुकाल 8.51 से 10.35 तक रहेगा. कोई भी नया या शुभ काम नहीं करें.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको ऊर्जा, साहस और शक्ति देंगे. यह पूरे दिन शरीर को ऊर्जावान बनाएगा. काम भी फुर्ती से करते हुए नजर आएंगे. चंद्रमा लग्न के 2वें भाव में गोचर करेंगे. यह धन, वाणी, परिवार व मजबूत करेंगे. इससे प्यार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और समस्याएं खत्म होंगी. सूर्य पराक्रम और संचार को मजबूत करेंगे. आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन होगी.

कैसा रहेगा परिवार का माहौल

अखिलेश अग्रहरि ने बताया कि मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. हालांकि, गले और मुंह से जुड़ी हुई समस्या हो सकती है. खानपान पर विशेष ध्यान रखें. गर्मी के मौसम में मौसम के अनुकूल पर पदार्थों का सेवन करें. योग और व्यायाम को नियमित करते रहें ताकि, शारीरिक ऊर्जा बनी रहे और काम में थकावट न मजबूत हो. प्यार और रिश्तों में स्थिरता, विश्वास और प्रेम बढ़ेगा. भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. विवाहित लोगों के जीवन में उनके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. सदस्यों के साथ समय गुजारेंगे. खट्टी मीठी बातों से दिन पूरा खुशमय बना रहेगा. माता-पिता के कहने पर कहीं घूमने की योजना बन सकती है.

मुनाफे को लगेंगे पंख

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज ग्रहों का अनुकूल प्रभाव होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ होने के संकेत हैं. रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. आज बचत पर विशेष ध्यान दें, जिससे भविष्य की योजनाओं को पंख मिलेगा. निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है. कार्य क्षेत्र में वाणी की वजह से विशेष लाभ मिलेगा. वरिष्ठधिकारी आपके सुझाव की तारीफ करते हुए नजर आएंगे. पुराने बिजनेस से तगड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है. भरोसेमंद ग्राहक दोबारा खरीदारी करने के लिए आएंगे.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *