मेष राशि वालों सावधान, शनि आज लेगा परीक्षा, रुका धन वापस मिलेगा

0
मेष राशि वालों सावधान, शनि आज लेगा परीक्षा, रुका धन वापस मिलेगा


Aaj Ka Mesh Rashifal 6 August 2026 (आज का मेष राशिफल)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज सिद्धि योग बनेगा. यह योग आपके बिगड़े हुए कामों को बनाएगा. जीवन में सुख समृद्धि और शांति आएगी. आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है. आज ऋतु वर्षा है. मास श्रावण है. तिथि अष्टमी है. नक्षत्र भरणी है. करण बालव और कौलव है. पक्ष शुक्ल है. आज सूर्योदय 5:44 बजे पर और सूर्यास्त 7:08 मिनट पर होगा. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से लेकर 12:53 मिनट तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य दीर्घकाल तक लाभ प्रदान करता है. राहुकाल दोपहर 2:07 मिनट से लेकर 3:43 मिनट दोपहर तक रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें. आज दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का दिन बुद्धिमान, संवाद और आर्थिक संतुलन का है. आज आपके भीतर कार्यों में तेजी से पूरा करने की ऊर्जा बनी रहेगी, लेकिन ग्रह संकेत यह बता रहे हैं कि जल्दबाजी से बचें. सोच-समझकर कदम उठाना अधिक लाभकारी होगा. पुराने कार्य पूरे होंगे और नए अवसर के द्वार भी खुल सकते हैं. उत्साह के साथ-साथ धैर्य भी बनाए रखें.

मन स्थिर रहेगा

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज चंद्रमा वृषभ राशि में होने से मन स्थिर रहेगा और आर्थिक विषयों पर ध्यान रहेगा. मंगल आपकी राशि स्वामी, साहस और आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे, जिससे कठिन कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना रहेगी. बुध का प्रभाव वाणी, लेखन व दस्तावेज संबंधी और व्यापारिक निर्णयों में लाभ देगा. बृहस्पति का शुभ प्रभाव ज्ञान, शिक्षा और वरिष्ठ लोगों के सहयोग दिला सकता है. शनि आपके अनुशासन और धैर्य की परीक्षा ले सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय को जल्दबाजी में न करें.

नेतृत्व की होगी सराहना

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना हो सकती है. नई जिम्मेदारियां या महत्वपूर्ण कार्य मिलने की संभावना है. सरकारी, प्रशासनिक, कानूनी और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है. व्यापारियों को पुराने ग्राहक मिलने से लाभ और नए संपर्कों से अवसर मिल सकते हैं. किसी भी अनुबंध और दस्तावेज को ध्यान से पढ़कर ही हस्ताक्षर करें. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय के नए स्रोत बनने के संकेत मिल सकते हैं. रुका हुआ धन वापस मिल सकता है. खर्चों पर नियंत्रण रखने से बचत बढ़ेगी. भूमि, भवन और दीर्घकालीन निवेश पर विचार कर सकते हैं, लेकिन पूरी जानकारी अवश्य लें.

प्रेम संबंधों में आएगी मधुरता

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अविवाहित लोगों के लिए नए संबंधों के संकेत मिल सकते हैं. अहंकार और क्रोध से बचें. इससे रिश्ते मजबूत होंगे. परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा. संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है. घर में धार्मिक और मांगलिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है. स्वास्थ्य सामान्यतः अच्छा रहेगा. गले, गर्दन और पाचन संबंधी हल्की परेशानी हो सकती है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और संतुलित आहार लें. योग, प्राणायाम और सुबह की सैर लाभकारी सिद्ध होगी.

आज के उपाय

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज का भाग्य का प्रतिशत 81 प्रतिशत रहेगा. शुभ अंक 6 और भाग्यांक 9 होगा. शुभ रंग लाल और हल्का पीला होगा. शुभ दिशा पूर्व और उत्तर होगी. आज भगवान विष्णु या बृहस्पति देव का पूजन करें. पीली वस्तु दान करें. हल्दी का दान करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें. ॐ क्राम क्रीं क्रोम सह भौमाय नमः मंत्र का 108 बार पाठ करें. इससे आपका पूरा दिन शुभ रहेगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *