मैदा को कहो बाय-बाय, अब खाओ मूंग दाल से बना हेल्दी पिज्जा; स्वाद और सेहत का है बेजोड़ तालमेल

0
मैदा को कहो बाय-बाय, अब खाओ मूंग दाल से बना हेल्दी पिज्जा; स्वाद और सेहत का है बेजोड़ तालमेल


Last Updated:

Famous Pizza of Ghaziabad: गाजियाबाद का यह खास पिज़्ज़ा स्वाद और सेहत दोनों का साथ निभाता है. आज जब लोग हेल्दी खाने पर ज़ोर दे रहे है, तब यह अनोखा पिज़्ज़ा उनके लिए सही विकल्प हो सकता है.

Moong dal pizza: आजकल लोग बाहर का खाना बड़े शौक से खाते हैं, खासकर पिज़्ज़ा जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आता है. लेकिन पिज़्ज़ा का नाम आते ही मैदा की मोटी बेस की छवि सामने आ जाती है. डॉक्टरों के मुताबिक मैदा शरीर के लिए हानिकारक होता है. अधिक मैदा खाने से मोटापा, गैस, एसिडिटी, डायबिटीज़ और पेट की कई समस्याएं हो सकती है. यही वजह है कि कई लोग पिज़्ज़ा खाने से परहेज़ करते है. लेकिन अगर आप पिज़्ज़ा के शौकीन है और मैदा के कारण इसे छोड़ चुके है तो आपके लिए खुशखबरी है.

गाजियाबाद के घंटाघर क्षेत्र में एक ऐसी दुकान है. जहां पिज़्ज़ा बिल्कुल अलग अंदाज़ में बनाया जाता है. यहां पिज़्ज़ा की बेस मैदा से नहीं, बल्कि मूंग की दाल से तैयार होती है. इस दुकान को विपिन चलाते है जो पिछले 30 सालों से लोगों को अनोखे स्वाद का मज़ा चखा रहे है.

मूंग की दाल वाला पिज्जा
विपिन की दुकान पर पिज़्ज़ा बनाने की प्रक्रिया भी विशेष है. सबसे पहले मूंग की दाल को अच्छे से भिगोकर उसका घोल तैयार किया जाता है. इस घोल को तवे पर डालकर बेस बनाया जाता है. फिर इस बेस पर शिमला मिर्च, प्याज़, टमाटर और कॉर्न जैसी सब्ज़ियां सजाई जाती है. ऊपर से खूब सारा चीज़ डालकर धीमी आंच पर पिज़्ज़ा पकाया जाता है. खाने में यह पिज़्ज़ा हल्का और स्वाद में लाजवाब होता है. खास बात यह है कि मैदा ना होने के कारण यह आसानी से पच जाता है. यही कारण है कि गाजियाबाद ही नहीं, आसपास के शहरों से भी लोग यहां मूंगलेट, चीला और मूंग की दाल वाला पिज़्ज़ा खाने आते है.

स्वाद और सेहत दोनों का साथ
इस दुकान का पिज़्ज़ा 120 रुपये में मिलता है. कीमत भी जेब पर भारी नहीं पड़ती और स्वाद ऐसा कि एक बार खाने के बाद लोग बार-बार लौटकर आते है. विपिन का कहना है कि लोग शुरू में थोड़ा अजीब समझते है कि पिज़्ज़ा मैदा से नहीं, दाल से कैसे बन सकता है. लेकिन जैसे ही वे इसका स्वाद लेते है, वे हैरान रह जाते है. आज जब लोग हेल्दी खाने पर ज़ोर दे रहे है, तब यह अनोखा पिज़्ज़ा उनके लिए सही विकल्प हो सकता है. गाजियाबाद का यह खास पिज़्ज़ा स्वाद और सेहत दोनों का साथ निभाता है.

authorimg

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. डिजिटल में 6 साल से ज्यादा का अन… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

मैदा को कहो बाय-बाय, अब खाओ मूंग दाल से बना हेल्दी पिज्जा; जानें लोकेशन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *