मोबाइल का लती है ये तोता, खाता है ड्राई फ्रूट्स, घूमने भी जाता है, फैमिली को बुलाता है नाम से! देखें वीडियो
Last Updated:
Amazing Parrot: बरेली के इस परिवार में पला ये तोता बहुत ही कमाल है. ये मोबाइल देखता है, बाहर घूमने जाता है और खुद वापस आ जाता है. इसे फल और ड्राई फ्रूट्स खाना काफी पसंद है.
मिट्ठू नाम का बोलने वाला तोता जिसे मोबाइल पसंद है.
हाइलाइट्स
- तोता मोबाइल का लती है और ड्राई फ्रूट्स खाता है.
- 12 बजे अपने पिंजरे में चला जाता है.
- घूमने जाता है और खुद वापस भी आ जाता है.
बरेली: इस डिजिटल जमाने में आमतौर पर जहां बच्चे फोन के आदि होतै हैं, तो वहीं अब पक्षी भी स्मार्टफोन के लती होने लग गए हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं बरेली की एक ऐसी फैमिली के बारे में, जिनके घर एक ऐसा तोता पल रहा है जो मोबाइल फोन का लती है. इस तोते को फोन काफी पसंद है. यह तोता इस फैमिली के पास पूरे ढाई-तीन सालों से रह रहा है, जो उन्हीं के किसी जानने वाले से मिला था. यह तोता फल भी खाता है और ड्राई फ्रूट्स भी खाता है. परिवार के खानपान से लेकर हर एक्टिविटी में ये बराबरी का साथी होता है.
पता है पिंजरे में जाने का टाइम
इसके अलावा आपको बता दें, ये तोता इतना समझदार है कि इसे पता होता है कि किस समय अपने पिंजरे में जाना है. यह करेक्ट 12:00 बजते ही अपने पिंजरे में चला जाता है. साथ ही साथ, यह कई बार बाहर जाकर वापस लौट आया है, जिससे इसकी समझदारी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है. साथ ही ये तोता इस फैमिली से इतना जुड़ा है कि उन्हें मम्मी-पापा के नाम से संबोधित कर बुलाता भी है. तो वहीं, यह फैमिली भी तोते से उतना ही प्यार करती है और परिवार के सदस्य के समान ट्रीट करती है.
फल और ड्राईफ्रूट्स भी खाता है
इस फैमिली की महिला ने लोकल 18 से एक खास बातचीत के दौरान बताया कि हमें यह तोता अपनी बहन से मिला था, जब ये आया था उस वक्त यह बहुत छोटा था. कुछ परेशानियों के कारण उनकी बहन उन्हें इस तोते को सौंप गई और तभी से यह तोता उनकी फैमिली का हिस्सा बन गया. व वे कहती हैं ये तोता हमारे साथ सारे फल, अखरोट, बादाम, पिस्ता भी बड़े चाव से खाता है. जब से उन्होंने चिलगोजा खाना शुरू किया, तब से यह तोता भी उनके साथ चिलगोजा खाना पसंद करने लगा है.