मोहर्रम जुलूस में सफेद पाउडर बना विवाद की जड़, आमने-सामने आए हिंदू-मुस्लिम

0
मोहर्रम जुलूस में सफेद पाउडर बना विवाद की जड़, आमने-सामने आए हिंदू-मुस्लिम


Last Updated:

लखीमपुर खीरी के बड़ा गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान सफेद पाउडर फेंकने पर दो समुदायों में विवाद हुआ. पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है.

हाइलाइट्स

  • शारदानगर थाना के बड़ा गांव में मोहर्रम जुलूस में बवाल
  • सफेद पाउडर फेंकने पर भड़का विवाद
  • हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश
लखीमपुर खीरी- लखीमपुर खीरी जिले के शारदानगर थाना क्षेत्र के बड़ा गांव में रविवार को मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया जब जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने एक हिंदू परिवार के घर पर सफेद पाउडर फेंक दिया. परिवार के लोगों ने जब इस घटना का विरोध किया, तो विवाद ने उग्र रूप ले लिया और विशेष समुदाय के लोगों ने हिंदू परिवार के घरों पर पथराव कर दिया.

पथराव के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही शारदानगर पुलिस के साथ एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह और सीओ रमेश चंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने स्थिति को काबू में लिया. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति सामान्य बनी हुई है, लेकिन तनाव की स्थिति बनी हुई है.

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, मोहर्रम के जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने सफेद पाउडर उड़ाना शुरू कर दिया था. जब पाउडर पास के एक घर की छत पर गिरा, तो वहां रह रहे हिंदू परिवार ने इसका विरोध किया. इसी के बाद विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों समुदाय आमने-सामने आ गए. ईंट-पत्थर चलने लगे और कई घरों को निशाना बनाया गया.

वीडियो वायरल होने से बढ़ा आक्रोश
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों में आक्रोश है. संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, प्रशासन का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है.

पुलिस ने चार के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी शारदानगर बृजेश कुमार ने जानकारी दी कि बड़ा गांव निवासी पंकज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तालिब, जाहिद, सुलेमान और नूरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. आरोपियों पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रशासन की अपील शांति बनाए रखें
एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

homeuttar-pradesh

मोहर्रम जुलूस में सफेद पाउडर बना विवाद की जड़, आमने-सामने आए हिंदू-मुस्लिम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *