Kawad special trains : रेलवे ने शुरू की राह आसान करने की तैयारी…इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

0
Kawad special trains : रेलवे ने शुरू की राह आसान करने की तैयारी…इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें


Last Updated:

Kawad special trains : स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी. लोकल लोगों की सहूलियत का भी ध्यान रखा गया है. मुरादाबाद का रेल मंडल कावड़ यात्रा को खास बनाने की तैयारी में जुट गया है.

मुरादाबाद. कांवड़ यात्रा को लेकर रेलवे ने कमर कस ली है. मुरादाबाद रेलवे प्रशासन की तरफ से कांवड़ यात्राओं को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. रेलवे ने कुछ स्पेशल ट्रेन चलाने की जानकारी दी है. ये स्पेशल ट्रेनें अलग-अलग रूटों पर चलेंगी. बड़ी संख्या में शिवभक्त मुरादाबाद से गढ़मुक्तेश्वर हरिद्वार सहित दूर-दूर कांवड़ लेकर जाते हैं. इसे देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, ताकि शिव भक्त आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि कांवड़ यात्रा रेलवे के लिए भी खास है. इस दौरान ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है. हरिद्वार और उसके आसपास के स्टेशनों पर काफी भीड़ रहती है. इसलिए हर बार की तरह इस बार भी प्रपोजल बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है. हम उम्मीद कर रहे हैं कि 11 जुलाई से 25 जुलाई तक दिल्ली के डायरेक्शन में दो स्पेशल ट्रेन और एक स्पेशल ट्रेन लखनऊ के डायरेक्शन में मिल जाएगी.

कहां-कहां स्टॉपेज?

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता के अनुसार, 25 जुलाई के बाद 9 अगस्त तक हमें लखनऊ के डायरेक्शन में स्पेशल ट्रेन मिलेगी. इसके अलावा, दिल्ली से सहारनपुर और दिल्ली से शामली तक जो पैसेंजर ट्रेन चलती है, उन्हें हम हरिद्वार तक चलाएंगे. इससे लोगों को दिल्ली की कनेक्टिविटी मिल सकेगी. सीनियर डीसीएम ने बताया कि हरिद्वार के आसपास मोतीचूर और रायवाला स्टेशनों पर टेंपरेरी स्टॉपेज करेंगे, ताकि लोकल लोगों को भी सहूलियत मिले.

इसे भी पढ़ें-

homeuttar-pradesh

Kawad special trains : रेलवे ने शुरू की तैयारी, इन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *