युवक ने किया कुत्ते के साथ ऐसा कारनामा, जिसने भी सुना उसके उड़ गए होश

0
युवक ने किया कुत्ते के साथ ऐसा कारनामा, जिसने भी सुना उसके उड़ गए होश


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को स्कॉर्पियो से बांधकर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा.

X

यूपी के जिले में एक युवक ने किया कुत्ते के साथ ऐसा कारनामा: जिसने भी सुना उसके उ

हाइलाइट्स

  • ग्रेटर नोएडा में व्यक्ति ने कुत्ते को स्कॉर्पियो से बांधकर घसीटा.
  • कुत्ता गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार.
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने एक कुत्ते को स्कॉर्पियो से बांधकर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा. मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का है.

क्या है पूरा मामला

दनकौर की नई बस्ती मोहल्ले के सुधीर इंदौरिया का जर्मन शेफर्ड कुत्ता घर के गेट पर रस्सी से बंधा था. एक पड़ोसी का बच्चा वहां से गुजर रहा था. तभी कुत्ते के भौंकने से डर कर वह वहीं गिर गया. बच्चों ने अपने परिवार के लोगों को इसकी जानकारी दी. गुस्साए पिता ने पहले कुत्ते को डंडे से पीटा फिर जबरदस्ती स्कॉर्पियो में डाला. इसके बाद स्पोर्ट्स सिटी के पास से कुत्ते को गाड़ी से बांधकर करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा, जिससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी मिलते ही कुत्ते के मलिक के परिजनों में हड़कंप

कुत्ते के मलिक के परिवार को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे. आरोपी, कुत्ते को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो चुका था. परिवार ने घायल कुत्ते को अस्पताल में भर्ती करवा और इलाज के बाद उसे घर लेकर आए.

पुलिस ने मामला दर्ज किया

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी. परिवार ने दनकौर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नाम जद शिकायत दर्ज कराई. पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

दनकौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल के बाद जो तथ्य निकाल कर सामने आएंगे. उनके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी.

homeuttar-pradesh

युवक ने किया कुत्ते के साथ ऐसा कारनामा, जिसने भी सुना उसके उड़ गए होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *