यूपी में अब सिर्फ 500 रुपए में बनेगा रेंट एग्रीमेंट, जानिए क्यों हुआ ऐसा
Last Updated:
Public Opinion: राज्य सरकार रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को काफी हद तक कम करने जा रही है. इससे रेंट एग्रीमेंट काफी आसानी से बनाए जाएंगे और ज्यादातर लोग रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए…और पढ़ें
पंकज पाराशर
झांसी: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार, रेंट एग्रीमेंट से संबंधित एक बड़ा बदलाव करने जा रही है. फ्लैट-मकान आदि को किराए पर देने की पक्की लिखी-पढ़ी (रजिस्टर्ड एग्रीमेंट) के लिए अब आपको सिर्फ एक छोटी सी धनराशि ही खर्च करनी पड़ेगी. राज्य सरकार रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी को काफी हद तक कम करने जा रही है. एक लाख रुपये तक के वार्षिक किराए वाले एक वर्ष के रेंट एग्रीमेंट के लिए सिर्फ 500 रुपये ही खर्च करने होंगे.
विवाद को कम करेगा यह फैसला
सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एक व्यक्ति ने लोकल 18 से कहा कि सरकार का यह फैसला जनता के हक में है. इससे रेंट एग्रीमेंट काफी आसानी से बनाए जाएंगे और ज्यादातर लोग रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए आगे आयेंगे. इससे विवादों में भी कमी आएगी. एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि रेंट एग्रीमेंट पर कम पैसा लगने से अधिक लोग एग्रीमेंट कराने आयेंगे. राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और रेंट एग्रीमेंट कराने से लोगों के बीच के विवाद भी कम हो जाएंगे.
रेंट एग्रीमेंट में होगी बढ़ोतरी
झांसी में लंबे समय से रजिस्ट्री और एग्रीमेंट का काम देख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज पाराशर ने बताया कि सरकार का यह फैसला काफी हितकारी साबित होगी. वर्तमान में रेंट एग्रीमेंट, रजिस्टर्ड कराने पर औसत वार्षिक किराए का दो प्रतिशत स्टांप ड्यूटी देनी पड़ती है. यही कारण है कि फ्लैट-मकान मालिक और किरायेदार ज्यादातर रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड नहीं कराते हैं. रेंट एग्रीमेंट को रजिस्टर्ड कराने के खर्चे को घटाने के साथ ही पूरी प्रक्रिया को भी आसान बनाने की तैयारी है.