यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आकाश कुलहरि बने आईजी झांसी रेंज, चार जिलों में नई जिम्मेदारी

0
यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आकाश कुलहरि बने आईजी झांसी रेंज, चार जिलों में नई जिम्मेदारी


Last Updated:

उत्तर प्रदेश सरकार ने विजय सिंह मीणा, आकाश कुलहरि, केशव कुमार चौधरी और कल्पना सक्सेना के तबादले कर नई जिम्मेदारियां दीं, जिससे कई जिलों में प्रशासनिक बदलाव हुए हैं.

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आकाश कुलहरि बने आईजी झांसी रेंजआकाश कुलहरि को आईजी झांसी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है. (Photo- AI)
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंप दी गई है. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इन तबादलों से प्रदेश के कई अहम जिलों और पुलिस इकाइयों में अहम अफसरों की तैनाती की गई है. तो किसका तबादला कहां किया गया है, आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में…

शासकीय आदेश के अनुसार, तबादलों के तहत विजय सिंह मीणा को एडीजी पीटीसी (पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज) सीतापुर बनाया गया है. अब वे सीतापुर स्थित ट्रेनिंग कॉलेज का नेतृत्व करेंगे और पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभालेंगे.

वहीं आकाश कुलहरि को आईजी झांसी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है. वे इससे पहले अन्य अहम पदों पर कार्यरत रहे हैं और अब बुंदेलखंड क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की देखरेख करेंगे.

इसके अलावा केशव कुमार चौधरी को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त (Additional Police Commissioner) के पद पर तैनात किया गया है. गाजियाबाद जैसे बड़े शहरी और औद्योगिक क्षेत्र में कानून व्यवस्था की चुनौती को देखते हुए उनकी तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

साथ ही कल्पना सक्सेना को डीआईजी पीएसी मेरठ सेक्टर का दायित्व सौंपा गया है. वे पीएसी की यूनिट्स के संचालन और समन्वय की देखरेख करेंगी.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, आकाश कुलहरि बने आईजी झांसी रेंज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *